फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   East Pradhan dies in bike collision

Solan News: बाइक की टक्कर से पूर्व प्रधान की मौत

Sat, 28 Oct 2023 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
पंजेहरा-बघेरी मार्ग पर बरूणा के समीप हुआ हादसा
विज्ञापन

पीजीआई जाते हुए रास्ते में तोड़ा दम, मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। पंजेहरा-बघेरी मार्ग पर बरूणा के समीप एक बाइक की चपेट में आने से बरूणा पंचायत के पूर्व प्रधान बलदेव सिंह गोगी की मौत हो गई। पूर्व प्रधान बस अड्डे के समीप सड़क को पार कर रहे थे। अचानक बाइक की चपेट में आने से घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें नालागढ़ अस्पताल में उपचार के बाद पीजीआई ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
पुलिस के अनुसार यह हादसा शुक्रवार देर शाम को हुआ। बताया जा रहा है कि पूर्व प्रधान ने सड़क पार करने के बाद एक पांव सीढ़ी पर रख लिया था लेकिन तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह गिर गए। बेहोशी की हालत में पहले बरूणा में उन्हें प्राथमिक उपचार दिया लेकिन हालत नाजुक होने पर उनके परिजन उन्हें पीजीआई ले जा रहे थे, कि रास्ते में उनकी मौत हो गई। बाइक सवार टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

नालागढ़ पुलिस ने पूर्व प्रधान बलदेव सिंह का नालागढ़ में शनिवार को पोस्टमार्टम कराया और शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। 68 वर्षीय बलदेव सिंह गोगी चार बार बरूणा पंचायत के प्रधान रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पुलिस उपाधीक्षक प्रियंक गुप्ता ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बाइक सवार की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed