{"_id":"66645055f2d517d35f0a7591","slug":"due-to-lack-of-storage-space-wheat-grading-stopped-at-seed-center-solan-news-c-176-1-ssml1040-123009-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: स्टोर करने को जगह न होने से बीज केंद्र पर गेहूं की ग्रेडिंग रुकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: स्टोर करने को जगह न होने से बीज केंद्र पर गेहूं की ग्रेडिंग रुकी
Sat, 08 Jun 2024 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 08 Jun 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
बीबीएन के किसानों को सता रहा बारिश में गेहूं बीज खराब होने का खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। कृषि विभाग के मझौली स्थित कृषि फार्म में गेहूं के बीज की ग्रेडिंग का काम पिछले चार दिन से बंद पड़ा है। स्टोर करने के लिए स्थान न होने से ग्रेडिंग नहीं हो रही है। इससे किसान गेहूं के बीज को लेकर चिंतित हैं। बरसात आने वाली है अगर गेहूं का बीज खराब हो गया तो विभाग नहीं खरीदेगा। यही नहीं किसान गेहूं को बेचने के बाद ही पैसा आने पर दूसरी फसल लगाते हैं। ऐसे में किसान मक्की व धान की फसल कैसे लगाएगा। जिन किसानों की फसल कृषि विभाग ने खरीद ली है उन्हें अभी पैसा नहीं मिला है।
नालागढ़ में इस बार 332 किसानों ने बीज का गेहूं लगाया था। पहले ग्रेडिंग मशीन खराब रही और देरी से ग्रेडिंग शुरू हुई। अब मशीन तो ठीक है, लेकिन विभाग ने पास फार्म में गेहूं स्टोर करने के लिए जगह नहीं बची है। अभी तक 132 किसानों के गेहूं की ही ग्रेडिंग हुई है। 200 किसान अभी लाइन में लगे हुए हैं। ऊपर से बारिश का मौसम बन रहा है। अगर गेहूं में एक भी कीड़ा लग गया तो विभाग बीज का गेहूं नहीं खरीदेगा। 15 जून से किसान धान की रोपाई व मक्की की बिजाई शुरू कर देते हैं। किसान यह तभी करते हैं जब पहली फसल का पैसा मिलता है। अभी किसानों की गेहूं की ग्रेडिंग ही नहीं हुई है। ऐसे में धान व मक्की कैसे लगाएंगे। डूमनवाला के किसान अमरचंद, लोदी माजरा के सौड़ी राम, खेड़ा के अवतार सैणी, ढांग के साध राम, बरूणा के विनोद ठाकुर ने बताया कि इस बार कृषि विभाग की लेटलतीफी का खामियाजा उठाना पड़ रहा है। अभी तक किसानों का गेहूं का बीज विभाग नहीं खरीद पाया है। उधर, कृषि विभाग के उपनिदेशक रामचंद्र ने बताया कि सोमवार से बिलासपुर और हमीरपुर जिले के लिए बीज भेजा जाएगा। जैसे ही जगह होती है ग्रेडिंग का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।