फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Due to defect, farmers are selling paddy in the markets of Punjab

Solan News: खामी के चलते किसान पंजाब की मंडियों में बेच रहे धान,

Sun, 29 Oct 2023 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 29 Oct 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Due to defect, farmers are selling paddy in the markets of Punjab
बद्दी की मलपुर स्थित खरीद केंद्र में पहुंची धान । संवाद
नालागढ़ में अभी तक मात्र 278 किसानों ने बेचा धान, दो हजार ने की है रोपाई
विज्ञापन

किसान यूनियन के प्रधान ने भी अपना धान भरतगढ़ की मंडी में बेचा
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ के किसान नालागढ़ में धान बेचने की बजाए पंजाब के भरतगढ़, कीरतपुर और घनौल की नाज मंडियों में अपना धान बेच रहे हैं। जिससे नालागढ़ स्थित खरीद केंद्र खाली पड़े हैं। अभी तक 278 किसान ही नालागढ़ अपना धान लेकर खरीद केंद्र में पहुंचे है। जबकि नालागढ़ क्षेत्र में दो हजार से अधिक किसानों ने धान लगाया है। बद्दी में नालागढ़ से अधिक किसान अपना धान बेचने आए है।
धान बेचने के लिए टोकन सिस्टम खाद्य आपूर्ति विभाग के लिए भारी पड़ रहा है। 75 फीसदी धान विभाग के खरीद केंद्र में न आकर पंजाब की अनाज मंडियों में जा रहा है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण टोकन सिस्टम है। किसानों के अनुसार इस सिस्टम में काफी खामियां है। अगर किसान के पास धान की पैदावार अधिक हो जाती है तो अतिरिक्त धान को खरीद केंद्र नहीं लेता है। दूसरी ओर कोई ठेकेदार धान बेचता है तो उसके बाद फर्द नहीं होती है। ऐसे में धान का पैसा ठेकेदार के पास न जाकर जमीन के मालिक के पास जाता है। यही नहीं धान बेचने के लिए आने वाले किसानों को कई दिन खरीद केंद्र में लग जाते हैं।
विज्ञापन

वहीं यहां पर आने से लिए किसानों को तेल खर्च करना पड़ता है जबिक ऊपरला चंगर कीरतपुर, निचला चंगर, दभोटा, माजरा ढांग निहली, ढाणा आदि क्षेत्र भरतगढ़ और राजपुरा, मझौली, सैणी माजरा आदि पंचायतें के किसान पंजाब के घनौली में अपना धान बेच रहे हैं। यहां पर जो पहले आता है उसका नंबर पहले लगता है। यहां पर कोई टोकन सिस्टम नहीं है। किसानों को धान के पैसा भी उतना ही मिल रहा है। जितना हिमचाल में 2203 रुपये प्रति क्विंटल मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान यूनियन के जिला प्रधान सुरमुख सिंह ने बताया कि एक दिन नालागढ में अपना ट्रैक्टर खड़ा रखने के बाद उसने भी अपना धान पंजाब के भरतगढ़ स्थित अनाज मंडी में बेच दिया है। उसने अपना 60 क्विटंल धान पंजाब में बेचा है। इसके अलावा यहां पर 75 फीसदी किसानों ने अपना धान पंजाब की मंडियों में बेचा है।

उधर, कृषि उपज मंडी नालागढ़ के प्रभारी गंगा राम ने बताया कि नालागढ़ में इस बार बहुत कम किसान अपना धान लेकर खरीद केंद्र में आए हैं। केवल 278 किसान ही नालागढ़ पहुंचे हैं बाकी किसानों ने अपना धान इधर-उधर बेच दिया है। नालागढ़ से अधिक किसान मलपुर खरीद केंद्र आए हैं। मलपुर खरीद केंद्र में 384 किसान पहुंचे हैं। जबिक नालागढ़ में सभी किसान धान लगाते हैं। अभी तक 30 हजार 626 क्विंटल धान बद्दी व नालागढ़ में आया है। नालागढ़ में 12 हजार क्विटंल ही धान बिक पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed