{"_id":"67ebe75a561699803f0e5b6a","slug":"drivers-will-have-to-pay-5-to-15-rupees-more-at-baloh-toll-plaza-solan-news-c-92-1-bls1001-134659-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बलोह टोल प्लाजा पर वाहन चालकों को चुकाने होंगे 5 से 15 रुपये अधिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बलोह टोल प्लाजा पर वाहन चालकों को चुकाने होंगे 5 से 15 रुपये अधिक
Tue, 01 Apr 2025 06:48 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Tue, 01 Apr 2025 06:48 PM IST
विज्ञापन
बलोह टोल प्लाजा । संवाद
-एनएचएआई ने टोल प्लाजा के दामों में की बढ़ोत्तरी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से बलोह टोल प्लाजा बिलासपुर के लिए नए दाम निर्धारित किए हैं। अब वाहन चालकों को नए दामों के अनुसार टोल टैक्स देना होगा।
किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर स्थित बलोह टोल प्लाजा पर नए दाम 1 अप्रैल से लागू हो चुके हैं। एनएचएआई की ओर से सभी प्रकार के हल्के वाहनों के लिए पांच रुपये, हल्के कॅमर्शियल व्हीकल और मिनी बस के लिए भी पांच रुपये, थ्री एक्सल कॉमर्शियल व्हीकल के लिए दस रुपये, एचसीएम/एमवी (चार से छह एक्सल) और ओवरसाइज वाहनों के लिए 15 रुपये अतिरिक्त चुकाने पड़ेंगे। कार, जीप सहित सभी प्रकार के लाइट व्हीकल के लिए पहले एक तरफ की यात्रा के पहले 65 रुपये लगते थे, अब 70 रुपये चुकाने होंगे। लाइट कॉमर्शियल व्हीकल और मिनी बस के लिए पहले 105 रुपये देने पड़ते थे, अब 110 रुपये देने होंगे। थ्री एक्सल कॉमर्शियल व्हीकल के लिए पहले 245 रुपये देने पड़ते थे। अब 255 रुपये चुकाने होंगे। एचसीएम/एमवी (चार से छह एक्सल) के लिए पहले 350 रुपये देने पड़ते थे, उन के लिए अब 365 रुपये देने होंगे। ओवरसाइज वाहनों को पहले 425 देने पड़ते थे, उनके अब 440 रुपये लगेंगे।