फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Driver and passenger wearing helmet while driving two wheeler

Solan News: दो पहिया वाहन चलाते समय चालक और सवारी पहने हेल्मेट

Wed, 07 Feb 2024 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Wed, 07 Feb 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Driver and passenger wearing helmet while driving two wheeler
अर्की कॉलेज में रोड़ सेफ्टी क्लब लोगों को जागरूक करते हुए। संवाद
नुक्कड़ नाटक व रैली से बताए सड़क सुरक्षा के नियम
विज्ञापन

अर्की कालेज में रोड सेफ्टी क्लब ने किया लोगों को जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की(सोलन)। अर्की काॅलेज में रोड सेफ्टी क्लब की ओर से नुक्कड़ नाटक व रैली के माध्यम से स्थानीय नागरिकों व राहगीरों को सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में जागरूक किया गया। काॅलेज के एसोसिएट प्रोफेसर व मीडिया प्रभारी डाॅ. राजन तनवर ने बताया कि सड़क सुरक्षा क्लब के 40 विद्यार्थियों ने बातल चौक पर नुक्कड़ नाटक किया और कॉलेज परिसर से बातल चौक तक रैली निकाली।

रैली को प्राचार्या प्रो सुनीता शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्राचार्य ने सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सड़क पर वाहन चलाते समय हमें आत्म सुरक्षा के लिए सीट बेल्ट का प्रयोग करना चाहिए। दो पहिया वाहन चलाते समय चालक एवं सवारी दोनों को हेल्मेट पहनना चाहिए। इस अवसर पर रोड सेफ्टी क्लब के प्रभारी प्रो़ सोहन नेगी ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे समाज में सड़क सुरक्षा की जानकारी उपलब्ध करवाएं जिससे कम से कम दुर्घटनाएं हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed