{"_id":"657b058fd5a37316f7031749","slug":"dress-code-in-deputy-commissioners-office-ban-on-wearing-jeans-implemented-solan-news-c-176-1-ssml1042-12675-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: उपायुक्त कार्यालय में ड्रेस कोड\nलागू, जींस पहनने पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: उपायुक्त कार्यालय में ड्रेस कोड लागू, जींस पहनने पर रोक
Thu, 14 Dec 2023 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Thu, 14 Dec 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
सोलन के उपायुक्त कार्यालय में फार्मल ड्रेस पहन कर पहुंचे कर्मचारी। संवाद
उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने कर्मचारियों को जारी किए आदेश
पहले दिन फॉर्मल ड्रेस पहन कर आए कर्मचारी
कर्मचारी यूनियन ने आदेशों की पालना करने का किया आग्रह
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जोगिंद्रा बैंक के बाद अब उपायुक्त कार्यालय में भी ड्रेस कोड लागू कर दिया है। ड्रेस कोड से संबंधित आदेशों का पालना न करने पर कार्रवाई करने के लिए भी कहा है। वहीं इस संबंध में उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने भी कर्मचारियों को आदेश जारी कर दिए हैं। आदेशों को अनुसार अब कर्मचारी कार्यालय में जींस नहीं पहनकर आएंगे। उन्हें केवल फॉर्मल ड्रेस ही पहनकर आने के लिए कहा गया है। आदेशों के आने के बाद कर्मचारी यूनियन ने भी सभी से पालना का आग्रह किया है। वीरवार को पहले दिन उपायुक्त कार्यालय में अधिकतर कर्मचारी फॉर्मल ड्रेस में दिखाई दिए।
गौर रहे कि जिले में सबसे पहले जोगिंद्रा बैंक की ओर से ड्रेस कोड लागू किया था। बैंक की ओर से कर्मचारियों को कोट भी दिए गए थे। अब उपायुक्त कार्यालय में भी इस प्रकार के आदेशों को जारी किया गया है। उधर, उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष लोकेंद्र चौहान ने बताया कि उपायुक्त की ओर से कार्यालय में जींस पहनने पर रोक लगा दी गई है। अब सभी कर्मचारी फॉर्मल ड्रेस में आएंगे। पहले दिन भी आदेशों की पालना की गई है। सभी कर्मचारियों से भी आग्रह है कि वह फॉर्मल ड्रेस में ही कार्यालय आएं।