{"_id":"69550b7a9988936d61054a1f","slug":"dr-yadav-kishore-gautam-will-be-honored-by-the-human-welfare-committee-solan-news-c-176-1-sln1010-160427-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: डॉ. यादव किशोर गौतम को सम्मानित करेगी मानव कल्याण समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: डॉ. यादव किशोर गौतम को सम्मानित करेगी मानव कल्याण समिति
विज्ञापन
अर्की में 11 जनवरी को आयोजित होगा समिति का प्रतिभा सम्मान समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ साहित्य कला मंच के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. यादव किशोर गौतम को मानव कल्याण समिति अर्की 11 जनवरी को एक कार्यक्रम में सम्मानित करेगी। इस आशय का निर्णय समिति की बैठक में लिया गया। बैठक सलाहकार एवं पूर्व प्रधान मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई। सचिव राजेश कपाटिया ने बताया कि समिति के वार्षिक प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 11 जनवरी को गोरक्षक सभा अर्की के सामुदायिक भवन में करने का निर्णय लिया गया है।
समिति हर वर्ष यह समारोह आयोजित करती है, जिसमें अर्की क्षेत्र की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम अर्जित करने वाली विभूतियों के अतिरिक्त क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में बोर्ड की परीक्षाओं में तहसील स्तर पर प्रथम तीन स्थान अर्जित करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया जाता है। इस सम्मान के लिए चयनित होने पर नालागढ़ साहित्य कला मंच के उपाध्यक्ष रणजोध सिंह, सचिव एचआर धीमान, कोषाध्यक्ष सुमति सिंघल, मीडिया प्रभारी प्रमोद कुमार, कृष्णा बंसल, अदित कंसल, विनोद शर्मा और अन्य सदस्यों ने उन्हें बधाई दी है।
डॉ. यादव किशोर गौतम मूल रूप से अर्की क्षेत्र से हैं, किंतु पिछले काफी समय से नालागढ़ में रह रहे हैं। मई 2019 में सेवानिवृत होने के बाद उन्होंने नालागढ़ के साहित्यकारों को एक मंच पर लाकर नालागढ़ साहित्य कला मंच की स्थापना की थी। उनकी 7 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं जिनमें कुछ हिंदी और कुछ पहाड़ी में हैं।