{"_id":"65ec63362c40b8167e0d1600","slug":"doctors-pen-strike-resumes-after-mass-holiday-solan-news-c-176-1-ssml1042-117786-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सामूहिक अवकाश के बाद चिकित्सकों की कलम बंद हड़ताल फिर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सामूहिक अवकाश के बाद चिकित्सकों की कलम बंद हड़ताल फिर शुरू
Sat, 09 Mar 2024 11:51 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 09 Mar 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
सुबह 9:30 से 12:00 बजे ओपीडी में नहीं बैठते चिकित्सक
मरीजों को आ रही अधिक समस्या, दूरदराज क्षेत्र के मरीज परेशान
सरकार के समक्ष कई प्रकार की रखी है चिकित्सकों ने अपनी मांगें
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। चिकित्सकों की ओर से सामूहिक अवकाश पर जाने के बाद अब शनिवार को फिर कलम बंद हड़ताल की। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को चिकित्सकों ने ढाई घंटे की कलम बंद हड़ताल की। इससे मरीजों को काफी दिक्कतें आईं। क्षेत्रीय अस्पताल ही नहीं जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में इसी प्रकार से मरीजों को धक्के खाने पड़े। क्षेत्रीय अस्पताल में सुबह 9:30 से 12:00 बजे तक चिकित्सकों की हड़ताल जारी रही। मरीजों को 12:00 बजे के बाद चिकित्सकों के आने पर उपचार की सुविधा मिली। लेकिन इस दौरान चिकित्सक टेस्ट लिखते हैं। लेकिन 12:00 बजे के बाद सरकारी लैब में टेस्ट भी नहीं हो पाते हैं। इससे लोगों को कई टेस्ट करवाने के लिए निजी लैब में जाना पड़ता है।
शनिवार को हड़ताल के कारण क्षेत्रीय अस्पताल में मरीजों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। दोपहर 12:00 बजे तक ओपीडी में चिकित्सकों के न आने पर लंबी कतारें लग रहीं। गौर रहे कि चिकित्सक एनपीए समेत 4-9-14 की बहाली, एड्स कंट्रोल सोसायटी में परियोजना निदेशक का कार्यभार वापस स्वास्थ्य निदेशक को दिया जाए, पात्रता एवं वरिष्ठता के आधार पर निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, जेडी, डीडी, सीएमओ, एसएमएस, बीएमओ को वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति दी जाए और किसी को भी सेवानिवृत होने के बाद एक्सटेंशन न दी जाए। इसके अलावा भी कई अन्य मांगें हैं। वहीं जितनी बार भी सरकार से वार्ता हुई है उसकी एजेंडा कॉपी नहीं दी जा रही है।
इनसेट
शनिवार को चिकित्सकों ने कलम बंद हड़ताल की। बीते दिनों सांकेतिक सामूहिक अवकाश किया गया था। अगर सरकार चिकित्सकों की बात नहीं सुनी गई तो चिकित्सक सामूहिक अवकाश पर चले जाएंगे।
विज्ञापन
-डॉ. कमल अटवाल
अध्यक्ष, जिला चिकित्सा संघ, सोलन।