Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   doctor join in medical college

Solan News: डॉ. भगवान दास ने मेडिकल कॉलेज चंबा में संभाला कार्यभार

Fri, 06 Nov 2026 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। दून के साईं निवासी डॉ. भगवान दास गुप्ता ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने मेडिकल कॉलेज चंबा के मेडिसिन विभाग में नॉन-एकेडमिक जूनियर रेजिडेंट के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। डॉ. भगवान दास के पिता ओमप्रकाश गुप्ता व्यवसायी और माता स्वर्णा गुप्ता गृहिणी हैं। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साईं से प्राप्त की तथा बद्दी के निजी स्कूल से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की। वर्ष 2020 में नीट परीक्षा पास करने के बाद उन्होंने वेंकटेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद अनिवार्य एक वर्षीय इंटर्नशिप भी सफलतापूर्वक पूरी की। डॉ. भगवान दास ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों को दिया। उनकी उपलब्धि से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। साईं पंचायत प्रधान सुमन लता, सौड़ी पंचायत प्रधान रीता देवी, शिक्षक ज्ञान चंद, समाजसेवी सुरेंद्र सिंह, बीर सिंह, राज कुमार, लखविंदर सिंह और मेहर चंद सहित ग्रामीणों ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed