फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Do not share unknown calls, suspicious links and OTPs with anyone.

Solan News: अज्ञात कॉल, संदिग्ध लिंक व ओटीपी किसी से भी न करें साझा

Sun, 15 Feb 2026 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Do not share unknown calls, suspicious links and OTPs with anyone.
मासिक सड़क सुरक्षा क्लब बैठक में उपस्थित ग्रामीणों को यातायात व साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी दे - फोटो : भारतीय टीम की जीत पर आंतिशबाजी चलाते युवा। संवाद
पुलिस थाना बागा में हुई सड़क सुरक्षा क्लब की बैठक में बोले थाना प्रभारी सुमन गोपाल
विज्ञापन

पुलिस ने यातायात नियमों और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। पुलिस थाना बागा में थाना प्रभारी सुमन गोपाल की अध्यक्षता में मासिक सड़क सुरक्षा क्लब की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा क्लब के सदस्य, स्थानीय निवासी और थाना के कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान थाना प्रभारी ने लोगों से यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य है, लोग ओवर स्पीड से बचें और शराब या नशीले पदार्थों का सेवन कर वाहन न चलाएं। छोटी-सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है, इसलिए सभी नागरिक जिम्मेदारी के साथ सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें। साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं पर ध्यान देते हुए उन्होंने लोगों को ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने की सलाह दी। अज्ञात कॉल, संदिग्ध लिंक या ओटीपी साझा करने से बचने और बैंक संबंधी जानकारी किसी के साथ न साझा करने पर जोर दिया गया। साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करने की अपील भी की गई।बैठक में नशा निवारण पर भी विशेष चर्चा हुई। युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग देने की अपील की गई। पुलिस प्रशासन ने सभी नागरिकों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने और समाज को सुरक्षित एवं जागरूक बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया। इस अवसर पर प्रधान श्याम लाल, उपप्रधान राकेश कुमार, दौलत राम, नानक चंद, सीमन कुमार, सुशांत कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed