फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Diwan decorated in Dhang Tapriyan on the occasion of Prakash Parv of Guru Gobind Singh

Solan News: गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में ढांग टपरियां में सजा दीवान

Mon, 12 Jan 2026 12:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Diwan decorated in Dhang Tapriyan on the occasion of Prakash Parv of Guru Gobind Singh
नालागढ़ के ढांग टपरियां में आयोजित समागम में शब्द कीर्तन करते हुए रागी जत्था- स्रोत- सिंह सभा
सालाना गुरमत समागम में रागी जत्थों ने गुरु महिमा का किया गुणगान, लंगर भी लगाया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के ढांग टपरियां स्थित सिंह सभा गुरुद्वारा साहिब में दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सालाना गुरमत समागम बड़ी श्रद्धा और धूमधाम से मनाया गया। इस पावन अवसर पर भारी संख्या में संगत ने हाजिरी भरी और गुरु चरणों में शीश नवाया। शुक्रवार से आरंभ किए गए श्री अखंड पाठ साहिब का रविवार सुबह भोग डाला गया, जिसके उपरांत भव्य दीवान सजाया गया। आनंदपुर साहिब से आए भाई कमलदीप सिंह के अखंड कीर्तनी जत्थे ने शबद-कीर्तन के माध्यम से गुरु की वाणी की अमृत वर्षा कर संगत को निहाल किया।कविश्री जत्थे के भाई बरयाम सिंह ने गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों की शहादत और गौरवशाली सिख इतिहास को वाणी के माध्यम से प्रस्तुत किया। कथावाचक ज्ञानी बलजीत सिंह ने अपने प्रवचनों में गुरु साहिब के त्याग और बलिदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने धर्म और देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने संगत को ब्रह्म मुहूर्त में उठकर गुरुबाणी के अनुसार जीवन यापन करने के लिए प्रेरित किया।समागम के दौरान गुरु का अटूट लंगर भी लगाया गया, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस धार्मिक आयोजन से पूरा क्षेत्र गुरु की महिमा के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed