फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Dispose of RDF waste in Kala Amb and Darlaghat: Shandil

आरडीएफ अपशिष्ट का कालाअंब और दाड़लाघाट में करें निष्पादन : शांडिल

Wed, 13 Aug 2025 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Dispose of RDF waste in Kala Amb and Darlaghat: Shandil
सोलन में ठोस कचरा प्रबंधक को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शां
स्वास्थ्य मंत्री ने ठोस कचरा प्रबंधन को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि कूड़े के सही प्रबंधन की जिम्मेदारी जितनी नगर निगम की है, उतनी ही हम सबकी भी है। डॉ. शांडिल बुधवार को सोलन में ठोस कचरा प्रबंधन विषय पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
शांडिल ने कहा कि सोलन वैश्विक स्तर पर एक प्रतिष्ठित पर्यटन गंतव्य है। यह शहर जितना अधिक स्वच्छ और सुंदर बनेगा, उतना ही अधिक यहां पर्यटकों का आगमन होगा। सोलन के स्वच्छ और सुंदर बनने से यहां के लोगों की आर्थिकी में भी व्यापक सुधार होगा। उन्होंने शहर की साफ-सफाई तथा डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रित करने की व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने पर बल दिया।
विज्ञापन

उन्होंने ठोस कचरा प्रबंधन संयंत्र, सलोगड़ा के समीप लोक निर्माण विभाग की पूर्व में बनी सड़क को शीघ्र खोलने के साथ-साथ वैकल्पिक मार्ग बनाने के निर्देश दिए। इससे सलोगड़ा में एकत्रित लगभग 3,500 टन अपशिष्ट व्युत्पन्न ईंधन (आरडीएफ) कूड़े के निष्पादन का कार्य शीघ्रता से पूर्ण किया जा सकेगा। नगर निगम सोलन को कूड़े का निष्पादन वैज्ञानिक तरीके से करने के निर्देश दिए गए। आरडीएफ अपशिष्ट का निष्पादन मुजफ्फरनगर के अतिरिक्त रुचिरा पेपर मिल कालाअंब और दाड़लाघाट स्थित अंबुजा सीमेंट में करने के निर्देश दिए, ताकि कूड़े का निष्पादन शीघ्रता और कम खर्च में पूर्ण हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों से नशे से दूर रहने और प्रदेश को नशा-मुक्त राज्य बनाने के प्रयासों में सक्रिय सहयोग करने का आग्रह किया। उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि कूड़ा प्रबंधन के क्षेत्र में नगर निगम को आत्मनिर्भर बनने की आवश्यकता है। इसके लिए सभी को मिलकर काम करने का आग्रह किया गया। नगर निगम सोलन की आयुक्त एकता कापटा ने इस अवसर पर मुख्य अतिथि और बैठक में उपस्थित लोगों का स्वागत किया।


बैठक में नगर निगम सोलन की महापौर ऊषा शर्मा, जोगिंद्रा सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, व्यापारिक कल्याण बोर्ड के सदस्य जतिन साहनी व शोभित बहल, उद्योग विभाग के महाप्रबंधक सुरेंद्र ठाकुर, उपमंडलाधिकारी सोलन डॉ. पूनम बंसल, नगर निगम सोलन के मनोनीत पार्षद विजय ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

.0.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed