फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Discussion regarding organizing Red Cross fair in the meeting

Solan News: बैठक में रेडक्रॉस मेले के आयोजन को लेकर चर्चा

Sat, 30 Nov 2024 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
समीक्षा बैठक आयोजित
विज्ञापन

खेलकूद, बेबी, पेट शो और कवि सम्मेलन का होगा आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में होने वाले जिला स्तरीय रेडक्रॅास मेले की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। इस दौरान गठित समितियों के प्रभारियों ने कार्यक्रम का ब्योरा दिया। बैठक एसडीएम राजकुमार की अध्यक्षता में हुई। एसडीएम ने रेडक्रॅास मेला समितियों के प्रभारियों को तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा के लिए रेडक्रॉस सोसायटी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। इसके लिए समाज के सभी नागरिकों को स्वेच्छा से सहयोग करना चाहिए ताकि जरूरतमंदों की आर्थिक तौर पर सहायता की जा सके। उन्होंने आयोजन की तैयारियों की समीक्षा भी की।
विज्ञापन

बैठक में खेलकूद प्रतियोगिता, बेबी शो, फ्लावर शो, पेट शो, कवि सम्मेलन व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर चर्चा की गई। एसडीएम ने रेडक्रॉस मेले में निजी एवं सरकारी स्कूलों, महिला मंडलों तथा स्थानीय कलाकारों से सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने का आग्रह किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले प्रतिभागी सात दिसंबर तक उपमंडलाधिकारी कार्यालय में स्वयं आकर या ईमेल से आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से रैफल ड्राॅ की टिकटें नालागढ़ उपमंडल की सभी पंचायतों तथा विभागों के माध्यम से भी विक्रय की जा रही हैं। इनके माध्यम से लोग आकर्षक इनाम के पात्र भी बन सकते हैं। बैठक में मेले के सफल आयोजन के लिए समितियों के प्रभारियों की ओर से सुझाव दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed