{"_id":"660aa9b6249400ca330799fb","slug":"discussion-on-gandhi-in-shimla-book-took-place-in-delhi-solan-news-c-176-1-ssml1040-118981-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: दिल्ली में गांधी इन शिमला किताब पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: दिल्ली में गांधी इन शिमला किताब पर हुई चर्चा
Mon, 01 Apr 2024 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 01 Apr 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
सोलन के लेखक विनोद भारद्वाज ने की कार्यक्रम में शिरकत
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। गांधी स्मारक निधि की स्थापना के हीरक जयंती पर नई दिल्ली में गांधी पीस फांउडेशन में आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन में सोलन के लेखक विनोद भारद्वाज की किताब गांधी इन शिमला पर चर्चा हुई। सम्मेलन की अध्यक्षता गांधी स्मारक निधि के अध्यक्ष रामचंद्र राठी ने की। कार्यक्रम का संचालन निधि के महासचिव संजय सिंह ने किया।
सम्मेलन में देश के 19 राज्यों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। विनोद भारद्वाज ने इस सम्मेलन में शिरकत की। उन्होंने गांधी के शिमला प्रवास पर लिखी अपनी पुस्तक गांधी इन शिमला, पर चर्चा करते हुए बताया कि गांधी वर्ष 1921 से 1946 तक 10 बार शिमला आए। पुस्तक में शिमला से जुड़ी उनकी यादें, स्थानों व पहाड़ की जनता में ग्राम स्वराज, आपसी भाईचारा, खादी के उपयोग की विस्तार से जानकारी दी गई। गांधी द्वारा शिमला पर लिखे लेख 500वीं मंजिल के बारे में अपने विचार साझा किए। इस पुस्तक का प्रकाशन हिमाचल राज्य संग्रहालय ने वर्ष -2021 में किया था। सम्मेलन में देशभर से आए 60 गांधीवादी वक्ताओं ने गांधी दर्शन सहित वर्तमान चुनौतियों, समस्याओं और उनसे निजात पर अपने-अपने विचार रखे।