फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Dirty water from Juddy village is flowing outside the Vigilance office on the Baddi-Barotiwala road.

Solan News: बद्दी-बरोटीवाला मार्ग पर विजिलेंस दफ्तर के बाहर बह रहा जुड्डी गांव का गंदा पानी

Wed, 04 Mar 2026 12:13 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Dirty water from Juddy village is flowing outside the Vigilance office on the Baddi-Barotiwala road.
बद्दी – बरोटीवाला मार्ग पर विजिलेंस के कार्यालय के ठीक बाहर सड़क पर फैल रहा गांव का गंदा पानी- स
नगर निगम की लापरवाही ने खोली दावों की पोल, एक माह से टूट रही सड़क
विज्ञापन

भारी वाहनों के कारण सड़क पर बन गए गहरे गड्ढे, सुबह-शाम लग रहा जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। बद्दी-बरोटीवाला मुख्य मार्ग पर नगर निगम की कार्यप्रणाली और लापरवाही का नमूना साफ देखने को मिल रहा है। विजिलेंस कार्यालय के समीप जुड्डी गांव के घरों का गंदा पानी पिछले एक महीने से लगातार मुख्य सड़क पर बह रहा है। नाली जाम होने के कारण पानी सड़क पर जमा हो रहा है। इससे न केवल राहगीरों को परेशानी हो रही है, बल्कि सड़क भी पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। सड़क पर पानी जमा होने और भारी वाहनों की आवाजाही के कारण यहां गहरे गड्ढे पड़ गए हैं। आलम यह है कि सुबह और शाम के समय यहां लंबा ट्रैफिक जाम लग रहा है। नगर निगम के अधिकारी हर रोज इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं, लेकिन इसके बावजूद समस्या के समाधान की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष गुरमेल चौधरी ने निगम पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बद्दी को सुंदर बनाने के दावे पूरी तरह खोखले साबित हो रहे हैं। नए विकास कार्य तो दूर, भाजपा सरकार के समय हुए कार्यों की मरम्मत तक नहीं की जा रही है। इस मुद्दे पर लोक निर्माण विभाग ने भी अपनी नाराजगी जताई है। विभाग का कहना है कि नगर निगम की लापरवाही के कारण उनकी करोड़ों की सड़क खराब हो रही है, जिसे ठीक करने में अब लाखों का अतिरिक्त खर्च आएगा।

जल्द बिछेगी पाइपलाइन : निगम
मामले को बढ़ता देख नगर निगम के अधिशासी अभियंता सुमित आजाद ने बताया कि समस्या उनके ध्यान में है और अब नए सिरे से पाइप डालकर नाली तैयार की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही गंदे पानी को पाइप के माध्यम से बाहर निकालकर सड़क को दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed