Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Digital plates to be installed outside homes; survey completed in three city wards

Solan News: घरों के बाहर लगेगी डिजिटल प्लेट, शहर के तीन वार्डों में सर्वे पूरा

Fri, 20 Nov 2026 01:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 20 Nov 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल पर स्कैन करते ही पता चल जाएगा कूड़े और संपत्ति कर का बिल
विज्ञापन

तकनीकी टीम मौके पर जाकर डिजिटल कर रही है सभी मकानों का रिकॉर्ड
चार वार्डों में अभी चल रहा है सर्वे, 31 दिसंबर तक सर्वे पूरा करने का लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर में घरों के बाहर डिजिटल प्लेटें लगाने के लिए नगर निगम ने तीन वार्डों में सर्वे पूरा कर लिया है, जबकि चार वार्डों में सर्वे जारी है। शेष 10 वार्डों में भी जल्द सर्वे पूरा किया जाएगा। इन डिजिटल प्लेटों में संपत्ति कर और कूड़ा बिल से जुड़ा पूरा रिकॉर्ड दर्ज होगा। शहर में करीब 23 हजार उपभोक्ताओं का रिकॉर्ड डिजिटल किया जा रहा है। हालांकि, करीब साढ़े तीन हजार उपभोक्ताओं का रिकॉर्ड निगम के पास उपलब्ध नहीं है।
शहर के वार्ड नंबर 12, 15 और 16 में सर्वे पूरा हो चुका है, जबकि वार्ड नंबर 1, 2, 4 और 17 में सर्वे जारी है। शेष वार्डों में भी जल्द सर्वे पूरा करने की तैयारी है। इसके बाद निगम की टीम घरों के बाहर डिजिटल नंबर प्लेटें लगाएगी। इन प्लेटों पर उपभोक्ताओं की यूनिक आईडी दर्ज होगी। इसके बाद मोबाइल फोन से स्कैन करने पर कूड़ा बिल और संपत्ति कर से संबंधित जानकारी मिल सकेगी। इस प्लेट पर दर्ज जानकारी समय-समय पर अपडेट भी की जाएगी।
विज्ञापन

शहर में करीब 19,540 कूड़ा बिल उपभोक्ता और 13,415 संपत्ति कर उपभोक्ता हैं। इतने बड़े रिकॉर्ड को फाइलों में संभालना निगम के लिए चुनौती बना हुआ है। साथ ही, दस्तावेजों के गुम होने की आशंका भी रहती है। डिजिटल प्लेटें लगने से उपभोक्ताओं और निगम कर्मचारियों दोनों को सुविधा मिलेगी। इससे बार-बार कागजी रिकॉर्ड खंगालने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
डिजिटल प्लेटें लगाने के लिए सर्वे किया जा रहा है। जल्द ही सभी वार्डों में सर्वे पूरा कर लिया जाएगा। इस साल के अंत तक सर्वे पूरा करने के बाद डिजिटल प्लेटें लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिन उपभोक्ताओं का रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है, उनका रिकॉर्ड भी जल्द दर्ज किया जाएगा। - गौरव राजपूत, उपमहापौर, नगर निगम सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed