{"_id":"62701c243e6be306356d2ad9","slug":"diet-to-organise-readiness-fairs-to-increase-strength-in-pre-primary-classes-in-government-schools-solan-news-sml407502752","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्री-प्राइमरी स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए लगेंगे ‘रेडीनेस’ मेले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्री-प्राइमरी स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए लगेंगे ‘रेडीनेस’ मेले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललित कश्यप
सोलन। प्रदेश में चल रहे प्री-प्राइमरी स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए ‘रेडीनेस’ मेले लगाए जाएंगे। इस दौरान अभिभावकों को प्री-प्राइमरी कक्षाओं की जानकारी देकर बच्चों को सरकारी स्कूलों में डालने के लिए प्रेरित किया जाएगा। प्रदेश में करीब पांच हजार प्री-प्राइमरी स्कूलों में करीब 20,000 से अधिक बच्चों ने दाखिला लिया है।
जानकारी के अनुसार सरकारी स्कूलों में निजी स्कूल की तर्ज पर भवन, स्मार्ट कक्षाओं सहित अन्य सुविधाएं दी जारी जा रही हैं। रेडीनेस मेले का एक उद्देश्य बच्चों को स्कूल के लिए तैयार करना भी है।
अभिभावकों को जागरूक कर माताओं को सशक्त बनाया जाएगा। जिला डाइट और समग्र शिक्षा के प्रभारी ये कार्यक्रम करेंगे। इसमें स्कूल में लोगों को एकत्रित कर प्री-प्राइमरी की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
उधर, जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा चंद्रमोहन शर्मा ने बताया कि मेले में बच्चों को निपुण बनाने पर कार्य किया जाएगा। इस दौरान अभिभावकों को बच्चों को प्री-प्राइमरी स्कूलों में दाखिला लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। (संवाद)