फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Dhela Panchayat's primary school was renovated at a cost of Rs 12 lakh.

Solan News: ढेला पंचायत के प्राथमिक स्कूल 12 लाख से हुआ जीर्णोद्धार

Thu, 26 Feb 2026 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Dhela Panchayat's primary school was renovated at a cost of Rs 12 lakh.
ढेला पंचायत के अकांवाली स्थित प्राथमिक स्कूल का शुभारंभ करते हुए विधायक राम कुमार चौधरी- संवाद।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। ढेला पंचायत के अकावांली स्थित प्राथमिक स्कूल का जीर्णोद्धार आईटीसी कंपनी ने अपने सीएसआर के तहत किया। स्कूल में वाटर हार्वेस्टिंग टैंक और शौचालय बनाए गए, जिस पर कुल 12 लाख रुपये खर्च हुए। वीरवार को इस स्कूल का विधिवत उद्घाटन दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने किया। विधायक ने बताया कि कंपनी की ओर से भुड्ड आंगनबाड़ी केंद्र का भी जीर्णोद्धार किया गया है। 3 से 6 साल तक के बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा मुहैया कराने के लिए नए उपकरण लगाए गए और दीवारों पर पेंटिंग कर आकर्षक बनाया गया। इसी तरह क्षेत्र के 20 अन्य आंगनबाड़ी केंद्रों में भी जीर्णोद्धार किए जाने का कार्यक्रम है। ढेला पंचायत की प्रधान नीलम चौधरी ने बताया कि उन्होंने स्कूल की मरम्मत के लिए कंपनी के जीएम अभिनव नंदा से अनुरोध किया था, जिस पर कंपनी ने 12 लाख रुपये खर्च कर स्कूल को नया रूप दिया।इस अवसर पर वार्ड पंच राम जी दास, समाजसेवक जग्गा चौधरी, पूर्व उपप्रधान आज्ञा राम, बाल किशन, मेजर सिंह, हाकम चंद, बीईईओ ज्ञान सिंह, गुरदीप समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed