फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Dhauladhar School launches cricket academy

Solan News: धौलाधार स्कूल ने क्रिकेट अकादमी का शुभारंभ

Fri, 02 Jan 2026 12:25 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरोटीवाला (सोलन)। नए साल के पहले दिन धौलाधार पब्लिक स्कूल बरोटीवाला में खेल और सेहत का नया अध्याय शुरू हुआ। स्कूल परिसर में नववर्ष के उपलक्ष्य में धौलाधार क्रिकेट अकादमी का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अकादमी का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें नशे जैसी कुरीतियों से दूर रखना है। अकादमी का शुभारंभ भूमि पूजन के साथ हुआ। स्कूल की वरिष्ठ शिक्षिका सरला मेहता ने बताया कि चेयरपर्सन रणधीर सिंह राणा के विशेष सहयोग से स्कूल कैंपस में ही यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अकादमी का संचालन क्षेत्र के प्रशिक्षित कोच आदित्य मेहता और कृष्ण कुमार करेंगे। स्थानीय लोगों ने स्कूल प्रबंधन के इस कदम की सराहना करते हुए इसे आने वाली पीढ़ी के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए मील का पत्थर बताया। इस अवसर पर पट्टा नाली पंचायत के पूर्व प्रधान प्रेम सिंह ठाकुर, शिक्षिका सरला मेहता, गुरचरण सिंह, अनिल कुमार सहित भारी संख्या में छात्र और अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed