{"_id":"667c115d462b58ec0509f15e","slug":"development-works-in-the-wards-of-parwanoo-20-lakh-rupees-will-be-given-for-solan-news-c-176-1-ssml1040-124072-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: परवाणू के वार्डों में विकास कार्याें के \n\nलिए दिए जाएंगे 20 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: परवाणू के वार्डों में विकास कार्याें के लिए दिए जाएंगे 20 लाख रुपये
Wed, 26 Jun 2024 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Wed, 26 Jun 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
नगर परिषद परवाणू की बैठक में चर्चा करते हुए। संवाद
बरसात से पहले नालियों को साफ करने के दिए आदेश
शहर में विकास कार्याें को लेकर भी की गई विस्तार से चर्चा
नगर परिषद परवाणू की मासिक बैठक में उठे कई मुद्दे
संवाद न्यूज एजेंसी परवाणू(सोलन)। नगर परिषद परवाणू की मासिक बैठक अध्यक्ष मोनिषा शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को हुई। बैठक में कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी विशेषतौर पर मौजूद रहे। बैठक में शहर की समस्याओं पर चर्चा की गई। पार्षदों ने कहा कि शहर में हिमुडा, लोक निर्माण विभाग, जलशक्ति समेत अन्य विभागों द्वारा आपसी तालमेल न होने से यहां असमंजस की स्थिति बनी रहती है। उन्होंने एक ही एजेंसी के अधीन विभागों को करने की मांग उठाई, जिस पर विधायक ने जल्द सभी विभागों की बैठक बुलाने को कहा।
बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी पार्षदों को अपने वार्ड में विकास कार्य जिनमें सड़कें, नालियां, पार्क व अन्य कार्य शामिल हैं के लिए 20 लाख रुपये दिए जाएंगे ताकि वह अपने वार्ड में विकास कार्य करवा सकें। बैठक में यह भी फैसला हुआ की बरसात का मौसम के चलते लोक निर्माण विभाग के अधीन पड़ने वाली निकासी नालियों को साफ करने के लिए कहा जाएगा।
बैठक में जलशक्ति विभाग द्वारा सीवरेज लाइनें बिछाने के अधूरे कार्य की भी चर्चा की गई। वहीं टोल बैरियर, हिमुडा द्वारा हर साल पानी के रेट बढ़ाने, परवाणू में उद्योगों पर लीज होल्ड हटाने बारे में भी चर्चा हुई। बैठक में यह भी बताया गया कि नप में लगभग 4.50 करोड़ रुपये का संपत्ति कर जो कुल संपत्ति कर का 80 प्रतिशत है अभी तक इकट्ठा हो चुका है और बाकी बचा हुए पर भी कार्य चल रहा है। विधायक ने बैठक में परवाणू रेहड़ी मार्केट के मुद्दे पर भी चर्चा हुई और निर्णय लिया कि जिन रेहड़ी खोखा धारकों के नाम लिस्ट से छूट गए हैं, उसके लिए दोबारा निरीक्षण किया जाएगा। बैठक में नप उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह, पार्षद ठाकुर दास, निशा शर्मा, मनोनीत पार्षद रविंद्र गर्ग, कांता कपूर, सुखविंदर सिंह मंगा, रणजीत ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
इनसेट
समस्याओं को लेकर विधायक से मिले लोग
इस दौरान समस्याओं को लेकर लोग विधायक से मिले। इसमें परवाणू स्पोर्ट क्लब के सदस्यों ने बताया कि नप परिसर के साथ लगते स्पोर्ट ग्राउंड में बास्केट बाल के लिए सही सुविधा नहीं हैं। इस पर विधायक ने स्पोर्ट क्लब को 100000 रुपये की राशि देने की घोषणा की और नप की तरफ से भी 5 लाख रुपये दिए जाएंगे।
वहीं रेहड़ी फड़ी वालों ने मांग उठाई कि वेंडर मार्केट बनने तक उन्हें न हटाएं। इस पर विधायक ने जल्द वेंडर मार्केट बनाने का आश्वासन दिया।