फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Detailed discussion on the proposals passed in June

Solan News: जून में पारित हुए प्रस्तावों पर की विस्तार से चर्चा

Fri, 05 Jul 2024 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 05 Jul 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ ने अर्की में की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की(सोलन)। भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ इकाई अर्की की बैठक प्रधान देवी रूप शर्मा की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह अर्की में हुई। बैठक में जिला अध्यक्ष बाबूराम कौंडल व महासचिव कृष्ण चंद शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में जून 2024 में पारित हुए प्रस्तावों पर चर्चा की गई, जिन पर प्रदेश सरकार ने अभी तक कोई गौर नही किया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सरकार की निंदा की है और चेतावनी दी कि अगर सभी जायज मांगों पर शीघ्र अमल नही किया गया तो संघ को विवश हो कर सड़कों पर उतरेगा।

बैठक में 4 प्रतिशत डीए की किस्त जुलाई 2022 से अपने पूर्व कर्मचारियों को दी है उसका एरियर भी जल्द देने की मांग उठाई। प्रधान देवी रूप शर्मा ने कहा कि सरकार ने यह भी वादा किया कि सभी पूर्व कर्मचारियों जो जनवरी 2016 से 31 दिसंबर 2021 के बीच सेवानिवृत्त हुए हैं, उन सभी को लीव एंड कैशमेंट का एरियर मार्च 2024 से मिलना शुरू हो जाएगा। लेकिन अभी तक इस बारे में कुछ भी नही हुआ है। मेडिकल बिल भी कई वर्षों से लंबित हैं। बैठक में सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने सरकार से मांग उठाई कि उनकी मांगों को जल्द पूरा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed