{"_id":"60fac1978ebc3e5864608f59","slug":"department-will-prepare-a-list-of-diarrhea-and-tuberculosis-patients-solan-news-sml3778393126","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस्त व क्षय रोगियों की सूची तैयार करेगा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस्त व क्षय रोगियों की सूची तैयार करेगा विभाग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालागढ़ (सोलन)। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने कहा कि स्वास्थ्य खंड की हर पंचायत के घर-घर जाकर आशा वर्कर संघन दस्त नियंत्रण कार्यक्रम के तहत दस्त के रोगियों और क्षय रोगियों की सूची तैयार करेंगी। इसकी रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। वे शुक्रवार को खंड स्तर पर पर्यवेक्षकों की बैठक में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में दूषित पानी पीने से कई स्थानों पर उल्टी दस्त फैलने की संभावना रहती है। आशा वर्कर हर घर में जाकर ऐसे रोगियों की जानकारी प्राप्त करेंगे। वहीं, सरकार के दिशा निर्देश पर क्षय रोगियों की भी सूची तैयार की जाएगी।
आशा वर्कर हर घर में जाकर ऐसे रोगियों की जांच करेंगी। अगर कोई व्यक्ति जिसे एक सप्ताह से खांसी और बुखार हो तो उसका बलगम मौके पर लिया जाएगा जिसकी अस्पताल स्थित प्रयोगशाला में जांच की जाएगी।
विज्ञापन
इसके अलावा धात्री महिलाओं को भी घर जाकर उन्हें जागरूक किया जाएगा। छह माह तक के बच्चे को मां के दूध के सिवाय कुछ नहीं दिया जाएगा। छह माह के बाद ही बच्चे को अतिरिक्त आहार देना शुरू किया जाएगा। बीएमओ ने आशा वर्करों से यह भी कहा कि कोरोना संक्रमण के टीकाकरण की भी सूची तैयार करेंगी। जिससे खंड स्तर पर इसे लेकर प्लानिंग तैयार की जाएगी। बैठक में पर्यवेक्षक चेत राम, पवन चौधरी, सोहन लाल शर्मा, नीलम धीमान, कुमारी कमला, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक राकेश शर्मा भी उपस्तित रहे।