Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   demands of pensioners

Solan News: एचआरटीसी पेंशनरों ने उठाई लंबित मांगें, पहली तारीख को पेंशन देने की मांग

Fri, 06 Nov 2026 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ इकाई की बैठक में पेंशन के स्थायी समाधान व चिकित्सा बिलों के शीघ्र भुगतान की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) पेंशनर कल्याण संगठन की नालागढ़ इकाई की मासिक बैठक शुक्रवार को नए बस अड्डा के परिसर में इकाई अध्यक्ष भीम सिंह राणा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पेंशनरों की लंबे समय से लंबित मांगों और समस्याओं पर चर्चा की गई। सदस्यों ने सरकार से पेंशन भुगतान का स्थायी समाधान करने और इसके लिए बजट में पर्याप्त प्रावधान करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह की पहली तारीख को पेंशन का भुगतान सुनिश्चित किया जाना चाहिए, ताकि बुजुर्ग पेंशनरों को आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
पेंशनरों ने वर्ष 2016 से लागू वेतनमान के बकाया एरियर और महंगाई भत्ते (डीए) की शेष राशि का जल्द भुगतान करने की मांग भी की। इसके अलावा मार्च से लंबित पेंशन एरियर जारी करने तथा चिकित्सा बिलों का भुगतान हर महीने करने की मांग की। सदस्यों ने कहा कि समय पर चिकित्सा बिलों का भुगतान नहीं होने से बीमार पेंशनरों को उपचार करवाने में परेशानी होती है।
विज्ञापन

बैठक में जगतार सिंह राणा, श्याम लाल शर्मा, सुच्चा सिंह, संगत सिंह, बहादुर सिंह, बच्चन दास, रतनलाल, लक्ष्मण दास, मान सिंह, छोटा सिंह, प्रेम चंद, रघुवीर, अजीत सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed