{"_id":"6687feb56c4b99258a0b60c3","slug":"demand-to-release-the-outstanding-amount-from-the-state-government-together-solan-news-c-176-1-ssml1041-124549-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: प्रदेश सरकार से बकाया राशि एक साथ जारी करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: प्रदेश सरकार से बकाया राशि एक साथ जारी करने की मांग
Fri, 05 Jul 2024 11:35 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 05 Jul 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ में पेंशनर एसोसिएशन की बैठक में भाग लेते हुए सेवानिवतृ कर्मचारी। संवाद
नालागढ़ में पेंशनर एसोसिएशन की हुई बैठक
पेंशनरों के मेडिकल बिलों का भी जल्द हो भुगतान
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। पेंशनर्स एवं एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन की बैठक में बकाया राशि एक साथ जारी करने की मांग की है। संगठन के अध्यक्ष नरेश घई की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन के वरिष्ठ सदस्य प्रो. रणजोध सिंह को भूटान में साहित्य सम्मान के लिए बधाई दी गई। बैठक में प्रस्ताव पास करके हिमाचल सरकार से मांग की कि पेंशन की कम्युटेशन की राशि जो अभी 15 साल तक काटी जाती है, उसे 10 वर्ष के काटने के बाद बहाल किया जाए।
पहले बैंक की ब्याज दर 10 से 12 प्रतिशत तक थी, लेकिन अब 7 से 8 प्रतिशत वार्षिक रह गई। बैठक में हिमाचल सरकार से 2016 से पहले व बाद में सेवानिवृत्ति हुए कर्मचारियों का बकाया पेंशन की राशि एकमुश्त जारी करने की मांग की गई। पेंशनर्स के बकाया पड़े मेडिकल बिलों के भुगतान किया जाए। पेंशनर्स के साथ संयुक्त सलाहकार परिषद की बैठक भी शीघ्र बुलाने की मांग की गई, जिससे पेंशनर्स की जो मांगे सरकार से हैं उन पर वार्ता की जा सके। बैठक में नालागढ़ बद्दी सड़क पर फोरलेन के कार्य को तेज गति से पूरा करने की मांग की गई। दभोटा पुल के शीघ्र निर्माण की भी मांग की गई। बैठक में कोषाध्यक्ष ठाकुर सिंह, अंजना शर्मा, निर्मल पुरी, इंद्रजीत सिंह, बक्शी राम, रणजोध सिंह, रामेश्वर दास, राजेंद्र शर्मा रामनरेश गुप्ता, शिवलाल वर्मा, रघुवीर सिंह, सवारू राम कौंडल समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
एचआर धीमान