फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Demand to open treasury in Kunihar

Solan News: कुनिहार सब-तहसील में कोषागार खोलने की मांग सेवा निवृत्त कर्मचारियों को मिलेगी बेहतरीन सुविधा

Thu, 22 Feb 2024 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 22 Feb 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
कुनिहार सब-तहसील में कोषागार खोलने की मांग
विज्ञापन

सेवा निवृत्त कर्मचारियों को मिलेगी बेहतरीन सुविधा
क्षेत्र में पार्किंग का भी प्रावधान करें जिला प्रशासन
हिंदुस्तान जन सेवा समिति की बैठक में गुंजे मुद्दे
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। हिन्दुस्तान जन सेवा समिति की बैठक अध्यक्ष आरपी जोशी की अध्यक्षता में हाटकोट कुनिहार में आयोजित हुई। जिसमें कुनिहार क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की गई। इसमें मुख्य रूप से कुनिहार में बढ़ते वाहनों की संख्या और पार्किंग न होने के संदर्भ में विचार विमर्श किया गया। पार्किंग न होने से रोजाना कुनिहार में जाम लग रहा है।

सदस्यों ने कहा कि इस समस्या को लेकर उपायुक्त पत्र दिया था जिस पर अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं की गई है। कुनिहार में काफी अधिक संख्या में सेवा निवृत्त सरकारी कर्मचारी है और सब तहसील में भी राजस्व के कार्य होते हैं कोषागार न होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है जिस संदर्भ में कुनिहार में कोषागार खोलने के शीघ्र ही मुख्यमंत्री को पत्र लिखा जाएगा और शीघ्र ही एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से सचिवालय शिमला में मिलने जाएगा। इस दौरान उनसे कुनिहार की समस्याओं से अवगत करवाया जाएगा। इसके अतिरिक्त शीघ्र ही प्रतिवर्ष की तरह रामशहर में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। बैठक में हिन्दुस्तान जन सेवा समिति के कार्यकारिणी सदस्यों ने भाग लिया। जिसमें अधिवक्ता शिपरा जोशी, मुख्य सलाहकार, उमेश यादव, गोकुल सिंह राय, रमन कुमार, पाली, शिवा कुमार, कृष्णा कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed