फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Demand raised to repeal new labour laws and stop contracting system

Solan News: नए श्रम कानूनों को रद्द करने, ठेकेदारी प्रथा बंद करने की उठाई मांग

Fri, 01 May 2026 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Demand raised to repeal new labour laws and stop contracting system
अंबुजा सीमेंट नवांग्राम के गेट पर सभा करते हुए मजदूर नेतास्रोत: यूनियन
अंबुजा सीमेंट वर्कर्स यूनियन नवांग्राम ने मनाया मजदूर दिवस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़ (सोलन)। मजदूर दिवस के मौके पर अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस से संबंधित अंबुजा सीमेंट वर्कर यूनियन नवांग्राम में कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां मजदूरों की सभा को संबोधित करते हुए एटक के राज्य उप प्रधान नरेश घई, जिला एटक प्रधान सतीश शर्मा अखिल भारतीय किसान सभा के राज्य उप प्रधान यशपाल रनोट ने कहा कि पहली मई का दिवस अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के रूप में अमेरिका के शिकागो शहर में 1886 में हुए मजदूर संघर्ष के दौरान शहीद हुए मजदूर शहीदों के सम्मान व याद में मनाया जाता है। इस आंदोलन के कारण मजदूरों को 8 घंटे काम के 8 घंटे परिवार के लिए और 8 घंटे आराम के लिए अधिकार की प्राप्ति हुई थी। मजदूर नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने अपने 12 वर्ष के कार्यकाल में मजदूर शोषण को जारी रखते हुए उनके संघर्षों की बदौलत उनके पक्ष में बने 40 श्रम कानून को पूंजीपतियों के पक्ष में बदलकर नए चार श्रम कानून बना दिए हैं, जिसमें रोजाना काम के 8 से 12 घंटे करने का प्रावधान है। स्थायी नियुक्ति की बजाए निर्धारित अवधि की अस्थायी नियुक्ति दी जाएगी एवं सामाजिक सुरक्षा को, हड़ताल करने के अधिकार को भी कमजोर किया गया है, नए श्रम कानून ने नियोक्ताओं को मजदूरों का खुला शोषण करने का रास्ता खोल दिया हैं, जिससे रोजगार के साधन भी काम पैदा होंगे। वक्ताओं ने सरकार के चार लेबर कानून वापस लेने पुराने वाले श्रम कानून लागू करने ठेकेदारी प्रथा बंद करने मजदूरों की मजदूरी बढ़ाने व सभी मजदूरों को स्थायी करने की मांग की सभा के दौरान मजदूर दिवस के मौके पर मिठाई भी बांटी गई। इसके अलावा सिद्धार्था वर्कर्स यूनियन खेड़ा, भोजिया डेंटल वर्कर यूनियन भुड्ड में भी सैकड़ों मजदूरों की उपस्थिति में एटक के लाल झंडे को फैक्ट्री गेट पर लहराया गया। इस अवसर पर अंबुजा सीमेंट वर्कर यूनियन के महासचिव राजकुमार, उप प्रधान अनिल शर्मा, सलाहकार जरनैल सिंह, प्रचार सचिव चमन लाल, सुरेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष संदीप धीमान, उप सचिव पुष्पेंद्र सिंह और सिद्धार्थ वर्कर्स यूनियन से लाल वचन, श्यामलाल व किसान नेता सुरेंद्र पाल, भुजिया डेंटल वर्कर यूनियन भुड्ड के प्रधान सज्जन सिंह, महा सचिव जसमेर सिंह के साथ सैकड़ों मजदूर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed