फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Demand raised for providing canteen and ECHS facility

Solan News: कैंटीन और ईसीएचएस सुविधा देने की उठाई मांग

Sun, 06 Oct 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। पूर्व सैनिक लीग की बीबीएन इकाई की बैठक में नालागढ में कैंटीन व ईसीएचएस सुविधा शुरू करने की मांग उठाई गई। बैठक लीग के अध्यक्ष शिव लाल वर्मा की अध्यक्षता में पूर्व सैनिक सामुदायिक भवन नालागढ़ में हुई।
विज्ञापन

शिव लाल वर्मा ने बताया कि हाल ही में एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर से मिला और उन्हें ईसीएचएस और कैंटीन सुविधा शुरू करने को लेकर ज्ञापन सौंपा। सांसद ने उन्हें विश्वास दिलाया है कि इस मामले को पुरजोर तरीके से केंद्र में उठाएंगे। इसके लिए उन्होंने मंत्री का आभार जताया।
विज्ञापन

बैठक में कमल कुमार, रूपलाल चंदेल, पोहू लाल, डीआर चंदेल, गोपाल शर्मा, अब्दुल रसीद, माता राम, विश्वनाथ शर्मा, हरबंस लाल सहित पूर्व सैनिकों के परिजन भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article