{"_id":"68dbc1e0b700e1614306e25e","slug":"demand-of-road-repair-solan-news-c-176-1-sln1003-153942-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: रौड़ी पंचायत के बागा गांव की सड़क खस्ता हाल, अधिकारी मौन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: रौड़ी पंचायत के बागा गांव की सड़क खस्ता हाल, अधिकारी मौन
विज्ञापन
300 मीटर के पैच में अब वाहन चलाना तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल
सड़क के लिए 61 लाख का प्रावधान किया था, अभी भी कई जगह अधूरी
ग्रामीणों ने दी चेतावनी, जल्द सड़क की हालत नहीं सुधरी तो करेंगे आंदोलन
राजेश गुप्ता
दाड़लाघाट (सोलन)। क्षेत्र की रौड़ी पंचायत के बागा गांव की सड़क लंबे समय से खस्ता हाल है। विभाग के जिम्मेदार अधिकारी अब तक इस ओर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वे करीब दो वर्षों से सहायक अभियंता और एक्सईएन के कार्यालयों में जाकर आग्रह कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। इस विषय में विधायक संजय अवस्थी ने भी अधिकारियों को दूरभाष और व्यक्तिगत रूप से निर्देश दिए, लेकिन समस्या ज्यों के त्यों है। सड़क की खराब स्थिति के कारण वाहनों चालक परेशान हैं और दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
सुधार सभा दाड़लाघाट के महासचिव प्रेम केशव ने बताया कि सड़क की हालत सुधारने के लिए लंबे समय से मांग उठा रहे हैं। हालांकि पहले भी सड़क की हालत खस्ता थी, लेकिन अब बरसात में और अधिक हालत बिगड़ गई है। नौणी से बागा सड़क निर्माण के लिए माइनिंग फंड से लगभग 61 लाख रुपये का प्रावधान कई साल पहले किया गया था, लेकिन जिस गति से काम शुरू हुआ था, उस हिसाब से आज तक कार्य पूरा नहीं हुआ। विशेषकर नौणी से पटवारखाने तक करीब 300 मीटर लंबे हिस्से में गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। उन्होंने बताया कि एक साल पहले दाड़लाघाट सब डिवीजन के सहायक अभियंता और एक्सईएन को सड़क की दुरुस्ती के लिए आग्रह किया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
स्थानीय निवासी कैप्टन हीरा लाल ठाकुर, रमेश ठाकुर, ठाकुरू राम, लोक राम, हेतराम, गीता राम, सुंदरराम, महिला मंडल की प्रधान मीरा ठाकुर, प्रेमलता, सरोज, प्रवीणा, मीना, शीला, शुनकता, रेखा, मोनिका, हेमा, कांता, राम प्यारी, निर्मला आदि ने कहा कि ने कहा कि इस सड़क में बच्चों को स्कूल भेजना और बीमार को अस्पताल ले जाना बेहद कठिन हो गया है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द सड़क दुरुस्त नहीं हुई तो आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने विभाग के अधिकारियों से आग्रह किया है कि सड़क की दयनीय हालत को देखते हुए तुरंत इसकी मरम्मत करवाएं, ताकि जनता को राहत मिल सके।
विज्ञापन
उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता दाड़लाघाट बीआर कश्यप का कहना है कि पूर्व का बजट समाप्त हो चुका है। बजट के प्रावधान के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। जैसे ही बजट का प्रावधान किया जाएगा, सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।