फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   demand of pensioners

Solan News: पेंशनरों ने दिवाली से पहले मांगा 15 प्रतिशत डीए

Tue, 13 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
सोलन में हुई सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। हिमाचल प्रदेश सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन शहरी इकाई की मासिक बैठक मंगलवार को प्रधान मनोहर सिंह कंवर की अध्यक्षता हुई। इसमें पेंशनरों की मांगों पर चर्चा की गई। पेंशनरों ने सरकार से मांग की कि दिवाली से पहले 15 प्रतिशत डीए सहित बकाया एरियर दिया जाए। साथ ही 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए पेंशनर्स को बकाया लीव एनकेशमेंट, ग्रेच्यूटी, कम्युटेशन की राशि तुरंत जारी की जाए। एनकैशमेंट राशि की वसूली की अवधि 15 वर्ष से घटाकर 10 या 12 वर्ष की जाए। वहीं 5, 10, और 15 प्रतिशत मिलने वाले भत्ते को मूल पेंशन में शामिल किया जाए। इसके अलावा राज्य, जिला और शहरी स्तर पर जेसीसी की बैठक का सिलसिला रद्द किया जाए।

जिला चिकित्सालय में वरिष्ठ नागरिकों के लिए पीली ओपीडी स्लिप शुरू की जाए और न्यूरोलाॅजिस्ट और यूरोलॉजिस्ट के पद भरे जाएं। चंबाघाट, शमलेच आंजी से जिला अस्पताल के लिए एचआरटीसी की वैन चलाई जाए। हर वार्ड में पार्किंग, एंबुलेंस रोड की व्यवस्था की जाए। बैठक में रमेश चंदेल, एलडी शर्मा, मनोहर लाल कौशल, रमेश शर्मा, रमा अवतार तिवारी, भोलानाथ अत्री, राजेंद्र कुमार, प्रेम प्रकाश शर्मा, मोहिंद्र दत्त शर्मा, एसएस कौशल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed