फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Deity worship and drum beats in Dayarshaghat Yagnopavit Sanskar started with

Solan News: दयारशघाट में देवपूजन व ढोल नगाड़ों के साथ शुरू हुआ यज्ञोपवीत संस्कार

Wed, 17 Apr 2024 11:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Wed, 17 Apr 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Deity worship and drum beats in Dayarshaghat

Yagnopavit Sanskar started with
दयारशघाट में सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार में भाग लेते युवा। संवाद
बच्चों को तेल व बटणा लगाया, हवन भी हुआ
विज्ञापन

नशे से दूर रहने व नित्य संध्या करने का दिया संदेश
80 बच्चों को दीक्षा देंगे पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. लेखराम शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले के सोलन विकास खंड की चामत-भड़ेच पंचायत स्थित विजेश्वर महादेव व देव दयारश मंदिर में बुधवार को सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार शुरू हुआ। मंदिर सेवा समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में 80 बच्चों का यज्ञोपवीत संस्कार किया जा रहा है। इसमें बच्चे एकसाथ गुरु से दीक्षा प्राप्त कर ब्रह्मचर्य के पालन का प्रण लेंगे। इस दौरान इन बच्चों को नित्य संध्या वंदन व नशे से दूर रहने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। पहले दिन इन बच्चों को विद्वत मंडली की देखरेख में शास्त्रानुसार तेल डाले गए और बटणा लगाने के बाद हवन किया गया।
विजेश्वर महादेव व देव दयारश मंदिर प्रबंधन सेवा समिति द्वारा पहले भी कई बार इस तरह के सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन किया जा चुका है। इसमें दूर-दूर के क्षेत्रों के सैकड़ों बच्चों को यज्ञोपवीत धारण करवाए गए हैं व उन्हें सनातन धर्म की शिक्षा दी जाती है। इस बार इस आयोजन में तारिणी संस्कृत महाविद्यालय सोलन से सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. लेखराम शर्मा बच्चों को दीक्षित करेंगे। यज्ञाचार्य दिनेश शर्मा और अन्य कई विद्वान धार्मिक आयोजन करा रहे हैं।
विज्ञापन

सेवा समिति के अध्यक्ष गणेश दत्त शर्मा ने बताया कि आयोजन में 80 बच्चों का यज्ञोपवीत संस्कार किया जा रहा है। बुधवार को सुबह 10:00 बजे पूर्वांग पूजन व तेल-बटणा किया गया। वहीं, वीरवार को यज्ञोपवीत धारण संस्कार व बटुकों को उपदेश दिया जाएगा। कहा कि खाने-पीने, ठहरने व अन्य सामग्री की व्यवस्था सेवा समिति द्वारा की गई है। उन्होंने बताया कि समय-समय पर यहां विभिन्न धार्मिक आयोजन किए जाते हैं, जिनका उद्देश्य जन कल्याण, विश्व शांति व नई पीढ़ी में सनातन धर्म के प्रति रुचि पैदा करना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed