फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Deepa is elder and Sonu is elder won the little gardener

Solan News: दीपा ने बड़ी और सोनू ने जीता छोटी माली

Sun, 09 Jun 2024 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 09 Jun 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Deepa is elder and Sonu is elder 

won the little gardener
अर्की में दंगल प्रतियोगिता में विजेता पहलवान आयोजकों के साथ। संवाद
लोक निर्माण विभाग की ओर से आयोजित की गई प्रतियोगिता
विज्ञापन

प्रदेश समेत बाहरी राज्यों के पहलवानों ने खूब की जोर आजमाइश
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। लोक निर्माण विभाग अर्की की ओर से दंगल कराया गया। प्रतियोगिता में प्रदेश समेत बाहरी राज्यों के पहलवानों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में करीब 80 पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में सेवानिवृत्त सेशन जज एमडी शर्मा मुख्यातिथि रहे। दंगल में बड़ी माली का खिताब मुल्लापुर के दीपा पहलवान के नाम रहा। उन्होंने पानीपत के पहलवान मलिक को हराया। महावीर दंगल समिति ने विजेता को 11000 रुपये और गुर्ज व उपविजेता को 10000 रुपये से सम्मानित किया।

समिति के संगठन सचिव ई. लेखराम कौंडल ने बताया कि दंगल में दो अन्य माली भी करवाई गईं। इसमें बाघल केसरी विजेता बिलासपुर के शुभम चिल्ला को 4100 व गुर्ज तथा सुंदरनगर के उपविजेता भूषण को 3100 रुपये से नवाजा गया। इसके अलावा छोटी माली के विजेता सोनू (जम्मू) को 5100 और उपविजेता करनाल के रजत को 4100 रुपये का इनाम दिया गया। मुख्यातिथि ने लोक निर्माण विभाग की ओर से आयोजित 63वें दंगल की बधाई दी। उन्होंने कहा कि पहला ऐसा विभाग है जो सन 1961 से दंगल का आयोजन करता आ रहा है। इस अवसर पर समिति के संरक्षक सहायक अभियंता ईं राजेश सेठी, महासचिव दिला राम ठाकुर, कोषाध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, सलाहकार घनश्याम शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed