फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Decorating market for Christmas, boom in bakery business

Solan News: क्रिसमस के लिए सजा बाजार, बेकरी कारोबार में उछाल

Sun, 24 Dec 2023 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 24 Dec 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
Decorating market for Christmas, boom in bakery business
सेालन मालरोड में बेकरी की दुकान में सजाए गए केक। संवाद
बेकरी कारोबारियों को केक और पेस्ट्री के मिल रहे बल्क ऑर्डर
विज्ञापन

मसाला पल्म, मफिन, चोकॉलावा केक विशेष रूप से बाजार में उपलब्ध
नववर्ष के लिए भी एक सप्ताह पहले हो रही केक और पेस्ट्री की एडवांस बुकिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्रिसमस के लिए जिला मुख्यालय का बाजार पूरी तरह सज गया है। बाजार में कई दुकानों में सांता क्लॉज की वेशभूषा भी सज गई है। वहीं इसकी लोगों ने खरीदारी भी की है। इसी के साथ बेकरी कारोबार में भी उछाल आ गया है। क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए आए लोगों ने केक और पेस्ट्री के आर्डर दे दिए हैं। यह आर्डर बल्क में दिए हैं। वहीं कई होटलों में भी विशेष केक तैयार किए जा रहे हैं। इस बार क्रिसमस को लेकर मसाला पल्म केक, मफिन और चोकॉलावा केक विशेष रूप से उपलब्ध है और इनके दाम भी काफी कम है। सबसे छोटा केक 40 रुपये से बाजार में उपलब्ध है। इसके चलते लोग इन केक का अधिक ऑर्डर दे रहे हैं। इसके अलावा भी कई सामान के ऑर्डर बेकरी कारोबारियों को मिले हैं।

गौर रहे कि क्रिसमस को लेकर सोलन शहर के आसपास काफी संख्या में पर्यटक आए हैं। जिन्होंने होटलों में बुकिंग करवाई हुई है। बीते दो दिनों से लगातार केक और पेस्ट्री के आर्डर आ रह है। ग्राहक के लिए चॉकलेट, फलों से सजे केक, पाइनएप्पल, स्ट्रॉबेरी, रेड वेल्वेट, बटरस्कॉच भी सस्ते दामों में उपलब्ध हैं। इसकी भी बाजार में मांग अधिक है। उधर, बेकरी कारोबारी मुकेश गुप्ता ने बताया कि इस बार ग्राहको के लिए डिस्काउंट में केक क्रिसमस पर दिए जा रहे हैं। कार्यक्रमों को लेकर भी बल्क में केक और पेस्ट्री के ऑर्डर मिले हैं। अधिकतर मसाला पल्म केक, मफिन, चोकॉलावा केक के इस बार अधिक ऑर्डर आए हैं। केक एक किलो से 20 किलो तक के हैं। उन्होंने बताया की लगभग 30 तरह के केक विशेष रूप से क्रिसमस के लिए तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed