{"_id":"b9c086a441ebd28546d6cc6ea52b36d3","slug":"death-hindi-news-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालगढ़ के चालक की पीजीआई में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालगढ़ के चालक की पीजीआई में मौत
ब्यूरो /अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)।
Updated Tue, 09 Jun 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालागढ़ के बनसोई गांव के ट्रक चालक देशराज की अचानक मौत हो गई। मृतक के परिजनों से ट्रक संचालक पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान है।
विज्ञापन
मृतक के पिता जोगिंद्र सिंह ने डीएसपी की लिखे पत्र में कहा कि उसका बेटा एचपी 12 जी 7682 ट्रक में पिछले तीन माह से चालक था। उसने बरोटीवाला में ट्रक को खड़ा कर रविवार को घर आ गया था। इस बीच बरोटीवाला यूनियन से ट्रक चोरी हो गया।
विज्ञापन
इस बीच ट्रक के संचालक राज कुमार ने उसे घर से बुलाया जो ठीक ठाक था। इस बीच जब शाम को छह बजे अलयोण गांव के एक युवक ने उन्हें फोन पर बताया कि उनके बेटे ने पीजीआई में दम तोड़ दिया है। इस बीच जब उन्होंने ट्रक संचालक से बात करनी चाही तो उन्होंने उनका फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
मृतक चालक ने पिता ने डीएसपी को बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान है जिससे साबित होता है कि उसे शारीरिक रुप से प्रताड़ित किया गया। एक ठीक ठाक युवक अचानक कैसे मर सकता है। बाद में चोरी किया हुआ ट्रक भी संचालक को मिल गया।
डीएसपी खजाना राम ने चालक के मरने की पुष्टि करते हुए बताया कि अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मृतक चालक पीजीआई में है जहां पर अभी तक उसका पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।