फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Repair and widening work on Sai Road is underway.

Solan News: साई रोड की मरम्मत और चौड़ीकरण का काम जारी

Thu, 27 Aug 2026 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 27 Aug 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम ने जनता से की सहयोग करने की अपील
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। नगर निगम बद्दी ने साई सड़क पर गड्ढों और क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। निगम के अनुसार भारी बारिश, जलभराव, नालियों पर अतिक्रमण और गैस पाइपलाइन व अन्य यूटिलिटी कार्यों के लिए की गई सड़क कटिंग से सड़क को नुकसान पहुंचा है। सड़क के दीर्घकालीन सुधार के लिए वार्ड नंबर-3 स्थित वाटर टैंक से राधा स्वामी सत्संग तक 8.89 करोड़ रुपये की लागत से सड़क चौड़ीकरण एवं ड्रेनेज परियोजना पर काम चल रहा है। सड़क को दोनों ओर ड्रेन सहित 8.5 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा। वर्तमान में दावत चौक से रेड लाइट चौक तक नालियों का निर्माण जारी है।
इसके अलावा संगम के पास और धर्मकांटा से दावत चौक तक मरम्मत कार्य पूरा हो चुका है, जबकि एरिस्ट फैक्टरी के पास करीब 80 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। अन्य क्षतिग्रस्त हिस्सों की भी चरणबद्ध तरीके से मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन

नगर निगम ने सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं और आम जनता से अपील की है कि वे सड़क के गड्ढों में खुद ढीली मिट्टी न भरें। निगम के अनुसार इससे विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए फिसलने और दुर्घटना का खतरा बढ़ सकता है। निगम ने भरोसा दिलाया कि सभी चिह्नित गड्ढों और क्षतिग्रस्त हिस्सों को ठीक किया जाएगा और लोगों से अधिकृत एजेंसियों को सुरक्षित तरीके से कार्य करने में सहयोग देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed