{"_id":"64be6656ce4be3a99d02b0a6","slug":"death-anniversary-of-himachals-first-radio-folk-singer-kakuram-celebrated-solan-news-c-176-1-ssml1040-4142-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: हिमाचल के पहले रेडियो लोक गायक काकूराम की पुण्यतिथि मनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: हिमाचल के पहले रेडियो लोक गायक काकूराम की पुण्यतिथि मनाई
Mon, 24 Jul 2023 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 24 Jul 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
कंडाघाट में आयोजित समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुति देती कलाकार। संवाद
परिवार के सदस्य किए गए सम्मानित, कंडाघाट में हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट(सोलन)। हिमाचल के पहले रेडियों लोकगायक महाशय काकूराम की पुण्यतिथि पर कंडाघाट में भाषा संस्कृति विभाग सोलन और काकू राम के परिवार के सदस्यों के संयुक्त तत्वाधान में समारोह हुआ, जिसमें लोकगायक महाशय काकूराम और उनकी पत्नी लोक गायिका शांति देवी को उनके लोक गायन और समाज सेवा के लिए याद किया गया।
महाशय काकू राम पटियाला शाही के लोक गायक और रेडियो के पहले हिमाचली लोक गायक कंडाघाट के मही गांव के मूल निवासी थे। उनके आर्य समाज में समाज सुधारक के रूप में योगदान को याद किया गया।
कार्यक्रम के मुख्यातिथि जिला भाषा अधिकारी ममता वर्मा ने दीप प्रज्वलित कार्यक्रम शुभारंभ किया और काकूराम के बेटे प्रसिद्ध लेखक शिक्षाविद स्वर्गीय राजेंद्र कश्यप की धर्मपत्नी सावित्री कश्यप, पौत्र मंजुल और अंकुश को सम्मानित किया।
विज्ञापन
इस दौरान रेडियो पर चलने वाला पहला लोकगीत भी सुनाया गया। लोक गायक स्नेहा, सहज कौर, सतीश कुमार, जतिन चौहान, यशपाल, शिवानी शर्मा, कुलदीप, झंकार म्यूजिकल ग्रुप कंडाघाट देविंद्र ठाकुर, रीता ठाकुर, शबनम, मंजुल और नीलम पाठक ने लोकगीतों की प्रस्तुति दी।