फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   deadbody of girl found in river

Sirmour News: 10 वर्षीय लापता बच्ची का यमुना नदी में संदिग्ध हालात में मिला शव

Thu, 21 May 2026 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
deadbody of girl found in river
पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को नदी से बाहर निकाला
विज्ञापन

परिजनों और क्षेत्रवासियों ने उच्च स्तरीय जांच की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब में बुधवार देर रात लापता 10 वर्षीय बच्ची का शव संदिग्ध हालात में यमुना नदी में मिला। बच्ची बुधवार शाम से लापता थी। परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शव मिलने के बाद सिविल अस्पताल में देर रात लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों और लोगों ने उच्च स्तरीय जांच करने की मांग उठाई है।

देवीनगर में अमित कुमार का परिवार रहता है। इनकी दस वर्षीय बेटी अनन्या बुधवार शाम करीब 5 बजे से घर से लापता हो गई। काफी तलाश करने के बाद जब बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने पांवटा साहिब पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। बुधवार देर रात करीब 9 बजे स्थानीय लोगों ने यमुना नदी में एक शव तैरता देखा। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला। शव की पहचान 10 वर्षीय अनन्या पुत्री अमित कुमार निवासी गांव पोहरिया, जिला गोरखपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। परिजन काफी समय से कृपाल शिला गुरुद्वारा, देवीनगर, तहसील पांवटा साहिब में रह रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन भेजा गया। नाहन में चिकित्सकों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया। बच्ची का शव मिलने की खबर फैलते ही देर रात सिविल अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बच्ची के साथ कुछ अनहोनी होने की आशंका जताई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन


एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed