{"_id":"6553ae8338af883fc60b5dc8","slug":"dead-body-found-solan-nalagarh-ram-shahar-road-solan-news-c-176-1-ssml1042-10925-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नालागढ़ के शिलणू पुल के पास अज्ञात व्यक्ति का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नालागढ़ के शिलणू पुल के पास अज्ञात व्यक्ति का शव मिला
विज्ञापन
पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच शव लिया कब्जे में
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़-रामशहर मार्ग पर शिलणू पुल के समीप खड्ड में एक अधेड़ व्यक्ति का शव संदिग्ध हालात में मिला। अभी तक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली की शिलणू पुर के समीप खड्ड में एक व्यक्ति मृत हालत में पड़ा है। जिस पर पुलिस ने मौके पर जाकर घटना स्थल का दौरा किया। शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस के अनुसार मृतक व्यक्ति की आयु 50 साल से ऊपर है और उसके बाल व दाढ़ी बढ़ी हुई है। यहां के लोगों ने बताया कि यह व्यक्ति पिछले दस पंद्रह दिन से यहां पर घूम रहा था। इसकी दिमागी हालत भी ठीक नहीं बताई जा रही थी। पुलिस का मानना है कि यह खड्ड किनारे कपड़े धो रहा था। उसी दौरान गिरने से या चक्कर आने से इसकी मौत हुई है। इसका मुंह पानी में था। उधर, डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। उसे नालागढ़ अस्पताल में डेड हाउस में रखा है। सभी थाने व चौकियों में इसकी सूचना जारी कर दी है। उन्होंने लोगो से भी अपील की है कि अगर कोई व्यक्ति लापता है तो उसकी मौके पर पहुंच कर शिनाख्त करें। पुलिस इसका शव 72 घंटे तक रखेगी। अगर इस बीच शिनाख्त नहीं होती है तो शव को संस्कार कर दिया जाएगा।