फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Darlaghat College will get building after seven years

Solan News: दाड़लाघाट कॉलेज को सात साल बाद मिलेगा भवन

Sun, 17 Nov 2024 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
14.43 करोड़ की लागत से आधुनिक भवन का निर्माण शुरू
विज्ञापन

फिलहाल किराये के भवन में चल रहा कॉलेज, झेलनी पड़ रही परेशानी
2025 तक काम पूरा करने का लक्ष्य, मिलेगी बेहतरीन सुविधा
राजेश गुप्ता
दाड़लाघाट (सोलन)। डिग्री कॉलेज दाड़लाघाट सात साल से अपने भवन के लिए तरस रहा है। सयार में 2017 में निजी किराये के भवन में कॉलेज शुरू हुआ था। आज तक इसको अपना भवन नसीब नहीं हुआ है। अब भवन का निर्माण शुरू कर दिया है। इसे दिसंबर 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य है। तब तक किराये के भवन में ही विद्यार्थियों को कक्षाएं लगाने पर मजबूर होना पड़ेगा। कॉलेज भवन निर्माण के 14 करोड़ 56 लाख 43 रुपये की लागत से किया जा रहा है। कॉलेज भवन बनने से विद्यार्थियों को ज्यादा बेहतरीन सुविधाएं मिलेंगी।
दाड़लाघाट में खोलने का उद्देश्य था कि क्षेत्र की पंचायतों के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए अर्की, शिमला या बिलासपुर न जाना पड़े। स्थापना के सात वर्षों में दाड़लाघाट महाविद्यालय ने काफी उपलब्धि हासिल की हैं। कॉलेज प्राचार्य रुचि रमेश ने विद्यार्थियों के लिए पुस्तकालय और हाईटेक उपकरणों की व्यवस्था करवाई है। इन उपकरणों में मुख्य रूप से डिजिटल पॉडियम, इंटर एक्टिव डिजिटल पैनल, सीसीटीवी कैमरा, प्रोजेक्टर, लैपटॉप, डिजिटल नोटिस बोर्ड शामिल हैं।
विज्ञापन


चार करोड़ से ऑडिटोरियम भी प्रस्तावित
कॉलेज के लिए चार करोड़ की लागत से ऑडिटोरियम का भी निर्माण किया जाना भी प्रस्तावित है। अभी कॉलेज में न तो विद्यार्थियों के लिए खुला परिसर है और न ही खेल मैदान है। अभी जिस निजी भवन में कॉलेज चल रहा है उसमें सात कमरे और दो हॉल हैं। इस कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए प्रवेश प्रक्रिया जुलाई में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


116 विद्यार्थी कर रहे शिक्षा ग्रहण
कॉलेज में कला और वाणिज्य संकाय की कक्षाएं चल रही हैं। कॉलेज में पढ़ने आने वाले विद्यार्थियों की संख्या 116 है। इनमें कला संकाय के 100 और वाणिज्य संकाय में 16 विद्यार्थियों का दाखिला है। कॉलेज में प्राचार्य सहित सात प्राध्यापक नियुक्त किए गए हैं, जबकि सोशियोलॉजी का पद रिक्त है।

विद्यार्थियों की संख्या में होगा इजाफा
पीटीए अध्यक्ष हरदेव और कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता का कहना है कि कॉलेज के भवन निर्माण और मूलभूत सुविधाओं के लिए सरकार और प्रशासन से आग्रह किया है। इससे जल्द से जल्द विद्यार्थियों को लाभ मिले। महाविद्यालय काे अपना भवन मिलने से विद्यार्थियों की संख्या में भी इजाफा होगा। स्थानीय और आसपास की क्षेत्रों की पंचायतों के विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा।

2025 तक काम पूरा करने का लक्ष्य
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता दाड़ला बीआर कश्यप ने बताया कि भवन का काम प्रगति पर है। कॉलेज भवन के निर्माण कार्य को दिसंबर 2025 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। कॉलेज प्राचार्य रुचि रमेश ने बताया कि सरकार के सहयोग से कॉलेज को सुविधाएं मिल रही हैं। प्राध्यापक विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पांच करोड़ की ग्रांट राशि जारी हो गई है। उन्होंने लोगों से भी सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed