फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Dangal Mali Ravi won in Andereli Bhatoli

Solan News: अंदरेली भटोली में दंगल की माली रवि ने जीती

Sat, 08 Jun 2024 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 08 Jun 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
फाइनल में छोटा जस्सी पहलवान को दी पटकनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। अंदरेली भटोली में आयोजित कुश्ती का खिताब रवि रौण के नाम रहा। उन्होंने बड़ोवाल के छोटा जस्सी पहलवान को हराकर खिताब पर कब्जा किया। दंगल के में उत्तर भारत के नामी पहलवानों ने भाग लिया।

लखदाता के नाम पर अंदरेली भटोली में यह दंगल करवाया गया। समापन समारोह के मुख्यातिथि भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक लखविंद्र राणा ने कमेटी की ओर से विजेता को 16 हजार तथा पगड़ी और उप विजेता को 15 हजार का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। दंगल का आयोजन कराने के लिए उन्होंने कमेटी व गांव के लोगों के आभार जताया। इस अवसर पर सुंदर सिंह भंडारी, रामकृष्ण, देवराज, शंकर लाल, राजकुमार, रोशन लाल, कमल कुमार, विष्णु शर्मा, मदन गोपाल, भाग सिंह, जनरल सिंह, गुरबख्श सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed