{"_id":"6ace181e6723c2d58a0a9894","slug":"cultural-news-solan-solan-news-c-176-1-sln1016-181622-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: तीसरे नवरात्रे पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, मुख्य गेट तक लगीं कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: तीसरे नवरात्रे पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, मुख्य गेट तक लगीं कतारें
विज्ञापन
शूलिनी माता और दुर्गा माता मंदिर में सुबह से गूंजते रहे जयकारे
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार को भी जिले के मंदिरों में श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ी। सुबह से ही दर्शन करने के लिए लोग मंदिरों में पहुंचे। शहर के शूलिनी माता मंदिर और दुर्गा माता मंदिर में गेट तक श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। मंदिर में दिनभर भक्तों की आवाजाही लगी रही। श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
नवरात्र के चलते मंदिरों में सुबह से ही भक्तिमय माहौल बना रहा। तीसरे नवरात्र पर श्रद्धालुओं ने मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की। श्रद्धालु पूजा सामग्री और फूल लेकर मंदिर पहुंचे। मंदिरों में माता के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। कतारों में खड़े श्रद्धालुओं ने अपनी बारी का इंतजार किया। शूलिनी माता मंदिर में सुबह से ही महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया। मंदिर आने वाले लोगों ने हलवे का प्रसाद ग्रहण कर मां का आशीर्वाद लिया। मंदिरों के बाहर पूजा सामग्री बेचने वाली दुकानों पर भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
चौथे नवरात्र पर बुधवार को मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कुष्मांडा की पूजा-अर्चना की जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां कुष्मांडा की आराधना से जटिल से जटिल रोगों से मुक्ति मिलती है, सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। पूजा के लिए सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें और पूजा स्थल की सफाई करें। इसके बाद दीपक जलाकर मां को लाल गुलाब चढ़ाएं। देवी को फल और मिठाई का भोग लगाकर मंत्रों का जाप करें। कन्याओं को मिठाई और कोल्ड क्रीम भेंट करें।