{"_id":"602574988ebc3ee9620c4534","slug":"ct-scan-x-ray-machine-out-of-order-in-solan-regional-hospital-solan-news-sml3605906144","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्रीय अस्पताल में सीटी स्कैन और स्पाइन टेस्ट मशीनें खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्रीय अस्पताल में सीटी स्कैन और स्पाइन टेस्ट मशीनें खराब
विज्ञापन
सोलन। जिला अस्पताल में सीटी स्कैन, 500 एमए एक्स-रे मशीन अरसे से खराब पड़ी है। इसके बावजूद अस्पताल प्रशासन इन्हें दुरुस्त करवाने की जहमत नहीं उठा रहा है। इसके चलते अस्पताल आए मरीज इलाज से वंचित हो रहे हैं। मरीजों को मजबूरी में निजी अस्पतालों में महंगा इलाज करवाना पड़ रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए यह किसी मुसीबत से कम नहीं होती। चिकित्सकों के मुताबिक, यहां रोज 8 से 10 सीटी स्कैन सहित स्पाइन एक्सरे जैसी जांच के लिए पीड़ितों को कहा जाता है।
मरीजों को इसके लिए निजी लैब का सहारा लेना पड़ता है जो महंगा साबित हो रहा है। वीरवार को आधा दर्जन से अधिक लोगों को सीटी स्कैन और स्पाइन टेस्ट के लिए डॉक्टरों ने सुझाया था लेकिन अस्पताल में सुविधा नहीं मिलने पर उन्हें निजी क्लीनकों में जाने को मजबूर होना पड़ा। जानकारी के अनुसार जिले के सबसे बड़े क्षेत्रीय अस्पताल में मरीजों को सुविधाओं से महरूम रखा जा रहा है। इस कारण मरीजों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। दूरदराज से आने वाले मरीजों को सीटी स्कैन और स्पाइन टेस्ट की सुविधा नहीं मिल रही है।
नहीं मिली एक्सरे की सुविधा
अस्पताल में सिरमौर से आए रूप सिंह ने कहा कि वह अपनी टांग का इलाज करवाने के लिए अस्पताल आए हैं लेकिन एक्सरे सुविधा न होने से इलाज नहीं हो पाया। वह सिरमौर से 130 रुपये किराया देकर यहां पहुंचे हैं। मजबूरी में निजी क्लीनिक से एक्सरे करवाना पड़ा।
विज्ञापन
मरीजों की सुविधा के लिए लगाएं नई मशीनें
सोलन के स्थानीय निवासी मोहन लाल ने बताया कि अधरंग से जूझ रही पत्नी को लेकर सुबह 10 बजे से अस्पताल में बैठे रहे। व्हील चेयर पर अपनी पत्नी को इधर-उधर घुमाने के बाद डॉक्टर से मिलने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। उन्होंने बताया कि अस्पताल में मरीजों की समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने नई मशीनें लगाने की मांग की है।
बिना इलाज के जाना पड़ा घर
भोजनगर से उपचार के लिए पहुंचे सोहन ने बताया कि बड़े अस्पताल में मरीजों को सुविधाएं नहीं मिल रहीं। अस्पताल की कार्यप्रणाली साफ झलक रही है। उन्होंने बताया कि 11 बजे से दो बजे तक अपनी बारी के लिए लंबी लाइन में खड़े रहे। इसके बाद डॉक्टर ने सीटी स्कैन के लिए कहा जो मशीन खराब पड़ी है। इस कारण वह बिना इलाज वापस लौट गए।
मशीन खराब होने से नहीं हुआ एक्सरे
राजगढ़ की 55 वर्षीय यशोदा ने बताया कि उसे गर्दन में दर्द है और सुबह 10 बजे से ओपीडी के बाहर फर्श पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार कर रही थी। जब उसकी बारी आई तो डाक्टरों ने उसे एक्सरे करवाने के लिए कहा लेकिन एक्सरे की सुविधा नहीं मिल सकी। बताया वह गरीब है जिसके चलते सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए आई थी।
सीटी स्कैन और एक्सरे मशीन को भेजा प्रस्ताव : डॉ. गुप्ता
एमएस डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए सीटी स्कैन और नई एक्सरे मशीन लगाने के लिए उच्चाधिकारियों को प्रस्ताव भेजा है। मंजूरी मिलते ही नई मशीनों को लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मरीजों की समस्याओं को लेकर अस्पताल प्रबंधन बेहतर प्रयास कर रहा है।