{"_id":"64943fba5bf55effc70244c2","slug":"crowded-with-people-at-shoolini-fair-appeal-not-to-bring-valuables-solan-news-c-176-1-sln1002-2128-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: शूलिनी मेले में लोगों से भीड़ में \nकीमती सामान न लाने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: शूलिनी मेले में लोगों से भीड़ में कीमती सामान न लाने की अपील
Thu, 22 Jun 2023 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Thu, 22 Jun 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
शहर में पुलिस प्रशासन की ओर से लगाया गया पोस्टर। संवाद
शहर में पुलिस प्रशासन ने लगवाए सुरक्षा के पोस्टर
मेले के दौरान सक्रिय हो जाते हैं बदमाश, बढ़ जाती हैं घटनाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राज्य स्तरीय शूलिनी मेले के दौरान लोगों से भीड़ वाले इलाकों में कीमती सामान न लाने की अपील की है। प्रशासन ने लोगों की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पूरे शहर में मेले से पहले ही जगह-जगह पोस्टर लगा दिए हैं।
पोस्टर में लोगों से कीमती सामान जैसे मोबाइल फोन, पैसे, पर्स, ज्वैलरी आदि लेकर भीड़-भाड़ वाली जगहों लेकर न चलने और किसी भी अंजान व्यक्ति से किसी भी प्रकार का खाद्य पदार्थ न खाने की अपील की है। इसके अलावा पोस्टर में थाना सदर, पुलिस चौकी शहर, पुलिस चौकी सपरून, महिला थाना, कंट्रोल रूम के फोन नंबर भी जारी किए गए हैं। यदि किसी का सामान चोरी हो जाता है तो वह लोग आसानी से इन नंबर पर फोन कर पुलिस प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं।
गौर रहे कि तीन दिवसीय शूलिनी मेले के दौरान लोगों की ज्यादा भीड़ होने के चलते चोरी की वारदात बढ़ जाती हैं। शातिर भीड़ का फायदा उठा कर लोगों का कीमती सामान चोरी कर भाग जाते हैं। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने मेले से पहले ही पोस्टर मुख्य बाजार, अपर बाजार, चिल्ड्रन पार्क सहित अन्य कई जगहों पर लगा दिए हैं, ताकि सुरक्षा व्यवस्था को और भी बेहतर बनाया जा सके और चोरी जैसी घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके।
विज्ञापन
उधर, पुलिस अधीक्षक सोलन वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि शूलिनी मेले के दौरान चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए जागरूकता पोस्टर लगाए गए हैं। उन्होंने लोगों से भी अपनी सुरक्षा के लिए कीमती सामान साथ न लाने की अपील की है।