{"_id":"657c4af933d2b859fe037434","slug":"cross-country-competition-tomorrow-at-jagatkhana-solan-news-c-176-1-ssml1040-12716-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: जगातखाना में क्राॅस कंट्री प्रतियोगिता कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: जगातखाना में क्राॅस कंट्री प्रतियोगिता कल
Fri, 15 Dec 2023 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 15 Dec 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौके पर ही होगा पंजीकरण, चार वर्गों में होगी प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। जिला एथलेटिक संघ की ओर से 17 दिसंबर को जगातखाना में जिला स्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता करवाई जा रही है। इस प्रतियोगिता में सोलन के महिला व पुरुष खिलाडी अपनी जन्म तिथि के अनुसार निम्न चार वर्गों में हिस्सा ले सकते हैं। 15 जनवरी 2008 से 14 जनवरी 2010 के बीच की जन्मतिथि वाले धावक अंडर-16 वर्ग में, 15 जनवरी 2006 से 14 जनवरी 2008 के बीच वाले अंडर-18 वर्ग में, 15 जनवरी 2004 से 14 जनवरी 2006 के बीच वाले अंडर-20 और 15 जनवरी 2004 से पहले जन्मतिथि वाले ओपन वर्ग में हिस्सा ले सकते हैं। जिले के आधार नंबर या यूपीआई कोड वाले धावकों को सोलन की ओर से 24 दिसंबर को नाहन में होने वाली राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता के लिए चुना जाएगा।
संघ की ओर से सभी धावकों से अपील की गई कि वह 17 दिसंबर को सुबह 9:00 बजे गुरुनानक पब्लिक स्कूल जगातखाना रोपड़ रोड (नालागढ़) के मुख्य गेट के पास रिपोर्ट करें। पंजीकरण मौके पर होगा। धावक अपनी जिला सोलन की खेल यूपीआईजी, आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र साथ जरूर लाएं। इस प्रतियोगिता में प्रोपर्टी डेवलपर व ट्रांसपोर्टर नरेंद्र सिंह मुख्यातिथि होंगे और समाजसेवी नरेंद्र गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर शिरकत करेंगे।