{"_id":"6b06cb403b89dc1ab000e37e","slug":"crops-on-fire-in-solan-solan-news-c-176-1-sln1011-185403-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: जट्टी माजरा में आग से मक्की के टांडे राख, दोमंजिला मकान बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: जट्टी माजरा में आग से मक्की के टांडे राख, दोमंजिला मकान बचाया
विज्ञापन
दमकल विभाग ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। लोदी पंचायत के जट्टी माजरा में मंगलवार देर रात आग लगने से किसान राधे शर्मा के पशुचारे के लिए रखे मक्की के टांडे (ठंठल) जलकर राख हो गए। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि साथ लगते दोमंजिला मकान को भी खतरा पैदा हो गया। हालांकि दमकल विभाग की टीम ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाकर मकान को सुरक्षित बचा लिया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग के लीडिंग फायरमैन रणबीर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने आग बुझाने के प्रयास शुरू किए लेकिन आग तेजी से फैल रही थी। पानी की कमी होने पर टीम ने साथ लगते किसान के ट्यूबवेल से पानी भरकर आग बुझाने का प्रयास जारी रखा। करीब दो घंटे तक चले अभियान के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
फायर ऑफिसर जयपाल सिंह ने बताया कि टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया और साथ लगते मकान को सुरक्षित बचा लिया। करीब 20 हजार रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है।