फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Criteria are being ignored in the formation of flying squads

Solan News: उड़नदस्तों के गठन में हो रही मापदंडों की अनदेखी

Thu, 29 Feb 2024 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 29 Feb 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
राजकीय सीएंडवी संघ ने सुधार की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। राजकीय सीएंडवी संघ ने आरोप लगाया है कि उप मंडल स्तर पर मंडलाधिकारी द्वारा 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं के दौरान छापा मारने के लिए जो उड़न दस्तों की टीमें गठित की जा रही हैं। उसमें सीएंडवी वर्ग की अनदेखी हो रही है।
संघ के प्रदेशाध्यक्ष दुर्गानंद शास्त्री ने बताया कि ऐसा मामला जिला सोलन के उपमंडल कसौली से सामने आया है। जहां उप मंडल स्तर पर दो प्रवक्ताओं व एक प्रशिक्षित स्नातक को लेकर एक उड़न दस्ते का गठन किया गया। जब इस बारे कार्यालय में संबंधित अधिकारी से प्रदेशाध्यक्ष द्वारा बात की गई तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उन्होंने यह कह कर टाल दिया गया कि आप स्वयं एसडीएम से प्रार्थना कर लें। कहा कि अभी 27 फरवरी 2024 को ही संघ की बैठक बोर्ड कार्यालय में सचिव के साथ हुई है। उस बैठक में भी इस विषय पर गंभीरता पूर्वक चर्चा की गई थी और बोर्ड सचिव ने संघ को विश्वास दिलाया था कि बिना सीएंडवी वर्ग से संबंधित अध्यापक के कोई भी उड़नदस्ता तैयार नही किया जाएगा।
विज्ञापन

संघ के अन्य पदाधिकारियों ने भी इस कार्यप्रणाली पर असंतोष जताया है और कहा है कि ये तो केवल एक ही मामला संज्ञान में आया है। पूरे प्रदेश में न जाने कितने ऐसे और मामले होंगे। संघ के पदाधिकारियों ने बोर्ड सचिव से पुनः निवेदन किया है कि संघ इस तरह अपना अपमान सहन नही करेगा। उन्होंने कहा कि सचिव अति शीघ्र पुनः इस बारे सख्त आदेश जारी करें और उन आदेशों की अनुपालना करवाना भी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed