{"_id":"5841a6664f1c1bb61fde84ed","slug":"woman-caught-from","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस वाला बताकर महिला को जबरन उठाया, सुनसान रास्ते में छोड़ा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस वाला बताकर महिला को जबरन उठाया, सुनसान रास्ते में छोड़ा
ब्यूरो, नालागढ़, सोलन
Updated Sat, 03 Dec 2016 11:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो युवकों ने महिला को घर से बाहर बुलाकर उसे जबरन गाड़ी में बैठाया और अभद्र व्यवहार करने के बाद सुनसान रास्ते में छोड़ दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भादसं की धारा 452 के तहत मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक पुलिस चौकी दभोटा में पीड़ित ने महिला ने शिकायत की है कि उसका घर एक ढाबे के करीब है। देर रात उसके घर दो युवकों ने यह कहकर दस्तक दी कि वह पुलिस वाले हैं। महिला का आरोप है कि उसे बाहर बुलाया गया और जब वह बाहर निकली तो उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर कुछ दूरी पर ले गए। इस दौरान एक युवक फोन पर किसी से बात कर रहा था।
विज्ञापन
अभद्र भाषा और व्यवहार करने के बाद आरोपियों ने उन्हें सुनसान सड़क पर छोड़ दिया। महिला ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने भादसं की धारा 452 का मुकदमा दर्ज किया है। एसपी बिशेर सिंह ने कहा कि जांच के बाद ही मामले को लेकर तस्वीर साफ हो पाएगी।
विज्ञापन