{"_id":"8db3e3fbf241bcba135c407bb5f9a950","slug":"wine-recovered-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामशहर पुलिस ने शराब से भरा ट्रक पकड़ा, चालक फरार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रामशहर पुलिस ने शराब से भरा ट्रक पकड़ा, चालक फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, रामशहर (सोलन)
Updated Thu, 25 Feb 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामशहर पुलिस ने नाके के दौरान अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा है। ट्रक चालक पुलिस को देखकर ट्रक को डोली गांव की ओर भगा ले गया। पुलिस ने पीछा किया तो ट्रक को खड़ा कर अंधेरे में भाग गया। ट्रक में अंग्रेजी शराब की 550 पेटियां थीं। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेने के बाद ट्रक को सीज कर दिया है। पकड़ी गई शराब एक लाख 30 हजार रुपये की आंकी गई है। थाना प्रभारी रणजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने रामशहर से पहले नालागढ़ रोड पर नाका लगा रखा था। बुधवार देर रात्रि करीब 11 बजे एचपी 24सी 2542 ट्रक आया। पुलिस ने रोकने की कोशिश की, लेकिन ट्रक चालक उसे भगाकर ले गया। पुलिस ने ट्रक का पीछा किया। ट्रक चालक उसे डोली गांव में खड़ा करके भाग गया। पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली तो उसमें 550 पेटियां अंग्रेजी शराब की बरामद हुई। पुलिस ने आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारियों से इसकी गिनती करवाई। एसपी बशेर सिंह ने बताया कि यह शराब सेल इन हिमाचल थी। ट्रक के केबिन से पहचान पत्र की छाया प्रति मिली है। जिससे यह ट्रक चालक बिलासपुर के रहने वाले प्यारा सिंह का है। पुलिस ने आबकारी एवं कराधान अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन