फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   two child injured in accident

दीवार गिरने से दबे दो प्रवासी बच्चे

Tue, 02 Feb 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
ब्यूरो /अमर उजाला, बद्दी (सोलन) Updated Tue, 02 Feb 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
two child injured in accident

बद्दी की कोका कोला कंपनी के समीप एक दीवार के नीचे दो प्रवासी कामगारों को बच्चे दब गए। जिन्हें स्थानीय लोगों को मदद से बाहर निकाला गया। दोनों बच्चों को बद्दी के निजी चिकित्सालय में उपचार के लिए ले जाया गया लेकिन, हालत गंभीर होने पर उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया। जेसीबी मशीन टकराने से दीवार गिरी। घटना के बाद जेसीबी चालक मौके से फरार हो गया।यह हादसा रविवार देर सायं का है।

विज्ञापन


कोका कोला कंपनी के समीप चार दिन पहले दीवार बनी हुई है। कोका कोला कंपनी में काम करने वाले कामगार मनजीत ने बताया कि इस दीवार के नजदीक जेसीबी मशीन से मिट्टी की खुदाई चल रही थी। जेबीसी का अगला हिस्सा दीवार से टकरा गया। कच्ची होने से दीवार गिर गई। इस दीवार के दूसरी ओर दो प्रवासी बच्चे खेल रहे थे। जो इसके नीचे दब गए। लोगों ने ईंटें हटाकर बच्चों को बाहर निकाला। दोनों बच्चों को बेहोशी की हालत में उनके परिजन उपचार के लिए निजी चिकित्सालय ले गए, लेकिन हालत नाजुक होने पर उन्हें चिकित्सकों ने पीजीआई रेफर कर दिया। एसपी बिशेर सिंह ने बताया कि अभी तक बच्चों के बारे में कोई पता नहीं चला है। बच्चों के परिजन बच्चों को लेकर पीजीआई उपचार के लिए गए हैं। पुलिस की टीम को पीजीआई भेजा जाएगा। पुलिस ने जेसीबी को कब्जे में लेे लिया है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed