फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two brother santenced jail in murder case

कत्ल के मामले में दो सगे भाई दोषी करार, एक को उम्र कैद

Thu, 11 Aug 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Thu, 11 Aug 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Two brother santenced jail in murder case
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (2) की अदालत ने कत्ल करने और कत्ल के साक्ष्यों को मिटाने के मामले में दोनों सगे भाईयों को दोषी करार दिया है। - फोटो : demo pic

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (2) की अदालत ने कत्ल करने और कत्ल के साक्ष्यों को मिटाने के मामले में दोनों सगे भाईयों को दोषी करार दिया है। धारा 302 के तहत परस राम को कोर्ट ने आजीवन कारावास और 20 हजार जुर्माने की सजा सुनाई है।

विज्ञापन


दूसरे आरोपी दुर्गा राम को साक्ष्य मिटाने के जुर्म में तीन साल के  कठोर कारावास और 5 हजार जुर्माने की सजा सुनाई है। दोनों सजाएं साथ-साथ चलेंगी। अभियोजन पक्ष की तरफ से मामले की पैरवी जिला न्यायवादी हेमंत सिंह चौधरी ने की है। कत्ल के 3 साल बाद पुलिस ने एक निजी फार्म हाउस के सैप्टिक टैंक से नर कंकाल बरामद किया था। बाद में जांच कर कत्ल की सुलझाई थी।
विज्ञापन


यह मामला
9 फरवरी 2011 में परवाणू पुलिस ने खुरद गांव में स्थित सतीश बैरी के फॉर्म हाउस के सैप्टिक टैंक से एक नर कंकाल बरामद किया था। डीएनए प्रोफाइलिंग और कंपेरिजन में पाया गया कि यह नर कंकाल बेली राम उर्फ विक्की पुत्र दीपराम निवासी खडवी सहसील आनी जिला कुल्लू का है। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्जकर इसकी छानबीन शुरू की। इसमें कत्ल की पूरी वारदात का खुलासा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कत्ल की यह बताई थी वजह
बेलीराम अभियुक्त परसराम की मां कमला देवी के साथ कई वर्षों से रह रहा था। कमला देवी के दो पुत्र थे। परस राम और दुर्गा राम के अलावा उसकी एक शादीशुदा बेटी भी थी। बेलीराम उनके घर के पास ही उनकी मां के साथ रह रहा था। 15 जून 2008 को परसराम और बेली राम के बीच झगड़ा हुआ।


अभियुक्त ने डंडे के साथ बेली के सिर पर प्रहार कर दिया। इससे बेलीराम वहीं ढेर हो गया। घटना के समय कातिल का भाई दुर्गा राम भी वहीं मौजूद था। इसके बाद बेलीराम की लाश को आरोपियों ने सैप्टिक टैंक में फेंक दिया था। तीन साल के बाद पुलिस को जब यह नर कंकाल मिला को जांच में कत्ल की पूरी गुत्थी सुलझ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed