फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   three died in road accident

चायल-कंडाघाट मार्ग पर आल्टो गिरी, तीन की मौत, दो गंभीर

Tue, 23 Feb 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चायल/कंडाघाट (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला,चायल/कंडाघाट (सोलन) Updated Tue, 23 Feb 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
three died in road accident
चायल-कंडाघाट मार्ग पर ग्राम पंचायत स्कोडी के भड़ेच गांव के पास एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे एक घर के आंगन में पलट गई। इस हादसे में कार सवार दंपति और चालक समेत तीन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, कार में सवार एक अन्य दंपति को गंभीर चोटें पहुंची हैं। जिन्हें सोलन अस्पताल रेफर किया गया है। कार में कुल पांच लोग सवार थे। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक घटना सोमवार सुबह करीब पांच बजे की है। कार (एचपी 52ए 8829) में सवार सभी हरिद्वार में गंगा स्नान करके वापस कोटी अपने घर चायल के रास्ते से होकर जा रहे थे। अंदेशा है कि रात भर सफर करने के बाद सुबह चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई। कार अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे लुढ़क गई और सड़क के ठीक नीचे घर के आंगन में जाकर रुकी। पुलिस ने मरने वालों की पहचान कार चालक रमेश कुमार (28), दंपति तोता राम (47) और शीला देवी (39) के रूप में की है। मृतक क्यार कोटी गांव जिला शिमला के रहने वाले हैं। जबकि मनसा राम (65 )और सीता देवी (60 ) पराड़ी जिला शिमला को गंभीर चोटें आई हैं। सभी रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


उधर, कंडाघाट के एसएचओ कमल दत्त ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे का कारण कार चालक को नींद का आना हो सकता है। सभी सगे संबंधी हरिद्वार से स्नान करके वापस घर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। सोलन अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed